दिल्ली
Trending

पीएम -सीएम भी नहीं बचेंगे! 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी कुर्सी —

130वें संविधान संशोधन पर JPC की ड्राफ्ट रिपोर्ट – 5 बड़ी सिफारिशें, सत्ता के गलियारों में हलचल --

 

 

दिल्ली :–  – संसद में ऐसा कानून बनने की तैयारी है जो प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और मंत्रियों की कुर्सी हिला सकता है। संयुक्त संसदीय समिति (JPC) ने 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर अपनी ड्राफ्ट रिपोर्ट तैयार कर ली है। इसमें साफ कहा गया है कि अगर कोई पीएम , सीएम या मंत्री किसी गंभीर अपराध में गिरफ्तार होकर लगातार 30 दिन जेल में रहता है, तो 31वें दिन उसकी कुर्सी अपने आप चली जाएगी।

मुख्य बिंदु (5 सिफारिशें संक्षेप में):– 

1️⃣ मंत्रियों की अनिवार्य विदाई 30 दिन जेल में रहने पर पद से हटाना होगा।

2️⃣ पीएम , सीएम पर भी लागू – 31वें दिन तक इस्तीफा देना अनिवार्य, वरना पद स्वतः समाप्त।

3️⃣ सांसद-विधायक बने रहेंगे – केवल कार्यपालिका का पद जाएगा, सदस्यता बरकरार।

4️⃣ पुनर्नियुक्ति संभव – जेल से छूटने के बाद दोबारा मंत्री/पीएम /सीएम  बन सकते हैं।

5️⃣ संविधान संशोधन – अनुच्छेद 75, 164, 239AA समेत कई प्रावधानों में बदलाव की सिफारिश।

 जेपीसी का कहना है कि यह संशोधन ‘निर्दोष माने जाने’ के सिद्धांत को नहीं बदलता, बल्कि सत्ता में बैठे लोगों की जवाबदेही तय करता है। अब सबकी निगाहें संसद के मॉनसून सत्र पर हैं, जहां यह विधेयक पेश हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page