बांदापूर्वांचल
Trending

बालू खदानों में मौत का खेल कब तक ;जिम्मेदार कौन नेता,प्रशासन,पुलिस या फिर पत्रकार  –

बालू लोड करते समय एक व्यक्ति की पोकलैण्ड मशीन से मौत -

 

जनपद में पत्रकार व पूर्व सपा नेता ले रहे मैनेजमेंट का ठेका –

जनपद में अवैध खनन परिवहन का कार्य जोरों पर – 

बांदा:-  बांदा जनपद में हो रही अवैध खनन से नदी की धारा पूरी तरह से प्रभावित है जिसका परिणाम पिछले दिनों जनपद में हिट वेब देखने को मिला मंत्री से लेकर प्रशासन, पुलिस प्रशासन व कुछ पत्रकार भी इस धंधे में लिप्त है आखिरकार कार्रवाई हो तो कहां से हो इन लोगो खिलाफ अगर कार्यवाही नहीं की गई तो मौत का खेल चलता रहेगा ? 

तहसील नरैनी क्षेत्रान्तर्गत रंज बागै नदी में संचालित बालू मोरम खनन क्षेत्र ग्राम गोपरा में 07 जून को रात्रि में एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना प्राप्त के क्रम में पुलिस, खनिज व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा 8जून को जांच की गयी। जांच में पाया गया कि,तहसील नरैनी क्षेत्रान्तर्गत रंज बागै नदी में संचालित बालू खनन क्षेत्र ग्राम गोपरा में मे० मुरली कंस्ट्रक्शन पार्टनर वैभव सिंह के पक्ष में दिनांक 29.04.2026 से दिनांक 28.04.2031 तक स्वीकृत है।

 

दिनेश कुमार त्रिवेदी पुत्र स्व० शिवकुमार त्रिवेदी निवासी ग्राम पहरा जनपद महोबा उर्म लगभग 50 वर्ष खनन क्षेत्र में चौकीदारी का कार्य कर रहा था तभी पोकलैण्ड मशीन द्वारा बालू मोरम को छन्ना मशीन में बालू मोरम लोड करते समय दिनेश कुमार त्रिवेदी पुत्र स्व० शिवकुमार त्रिवेदी पोकलैण्ड मशीन की चपेट में आ जाने के कारण गम्भीर रूप से घायल हो गया। खनन क्षेत्र में कार्यरत अन्य व्यक्तियों द्वारा दिनेश कुमार त्रिवेदी पुत्र स्व० शिवकुमार त्रिवेदी को घायल अवस्था में उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नरैनी में लाया गया प्राथमिक उपचार के उपरान्त रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज बाँदा ले जाते समय रास्ते में ही दिनेश कुमार त्रिवेदी पुत्र स्व० शिवकुमार त्रिवेदी की मृत्यु हो गयी। साथ ही मे० मुरली कंस्ट्रक्शन पार्टनर वैभव सिंह के पक्ष में ग्राम-गोपरा में बालू मोरम के स्वीकृत खनन पट्टा क्षेत्र की जांच की गयी, जिसमें पाया गया कि पट्टाधारक द्वारा अपने स्वीकृत खनन क्षेत्र के ब्लाक नं0-03 में पहुंचने हेतु पहुंच मार्ग का निर्माण किया जा रहा था। पहुंच मार्ग निर्माण करने के क्रम में पट्टाधारक द्वारा पट्टा क्षेत्र के बाहर कुल 1265 घन मी० बालू मोरम का अवैध खनन परिवहन का कार्य किया गया है। पट्टाधारक द्वारा की गयी उक्त अनियमिततायें के सम्बन्ध में नोटिस निर्गत करने की कार्यवाही प्रस्तावित है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page