उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक

उत्तर प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर……
प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने विभागीय समीक्षा बैठक के बाद स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर फिलहाल लगा दी है रोक …..
सरकार ने फैसला लिया है कि जब तक 4-सदस्यीय तकनीकी समिति अपनी रिपोर्ट नहीं सौंप देती, तब तक नए नहीं लगाए जाएंगे स्मार्ट मीटर……
सरकार ने नए स्मार्ट मीटरों को लेकर उपभोक्ताओं की चिंताओं को दूर करने के लिए उठाया है खास कदम ……अब नए स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं का कनेक्शन जीरो बैलेंस होने पर भी तुरंत नहीं कटेगा…..45 दिनों तक बिजली की आपूर्ति रहेगी जारी ताकि उपभोक्ताओं को भुगतान के लिए मिल सके पर्याप्त समय……इसके अलावा, उपभोक्ताओं को बिल संबंधी जानकारी देने के लिए एक 5-स्तरीय एसएमएस अलर्ट सिस्टम भी किया जाएगा लागू……
ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने निर्देश दिए हैं कि रविवार, सार्वजनिक अवकाश और रात के समय किसी भी उपभोक्ता का नहीं काटा जाएगा कनेक्शन …..UPPCL को सख्ती से निर्देश दिए गए हैं कि बिजली आपूर्ति के मामले में अपनाया जाए संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण ……
भीषण गर्मी को देखते हुए ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने विभागीय समीक्षा के बाद बिना रुकावट बिजली सप्लाई करने पर दिया जोर……उन्होंने मेंटेनेंस वर्क में तेजी लाने के लिए कहा है ताकि तकनीकी खराबियों की वजह से जनता को न हों परेशानी….. बताते चलें कि यूपी में स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं के बीच नाराजगी और विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा था……
बिजली उपभोक्ताओं का आरोप है कि बिना सहमति के पुराने मीटर हटाकर प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं……कई जगहों पर उपभोक्ताओं ने इसे जबरन कार्रवाई बताते हुए विरोध कर दिया था शुरू ……प्रदेश में अब तक लगाए जा चुके हैं करीब 78 लाख स्मार्ट मीटर ….. जिनमें से 70.50 लाख हैं प्रीपेड स्मार्ट मीटर…….



