Uncategorized

42 जिलों के लिए जारी हुआ घने कोहरे का अलर्ट

यूपी में चलेगी पछुआ हवा
42 जिलों के लिए जारी हुआ घने कोहरे का अलर्ट

उत्तर प्रदेश का ज्यादातर हिस्सा ठंड के साथ कोहरे के साए में लिपटा हुआ है।
माैसम विभाग का कहना है कि यूपी में एक बार फिर हवा का रुख बदलेगा।
सोमवार से प्रदेश में पछुआ हवाएं चलेंगी। इसके असर से प्रदेश भर में दिन व रात के तापमान में क्रमश: गिरावट आएगी और साथ ही कोहरे का घनापन भी कम होगा।

42 जिलों में है घने कोहरे का येलो अलर्ट

कौशांबी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, फिरोजाबाद, मैनपुरी, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं व आसपास इलाकों में।
माैसम विभाग की ओर से सोमवार को प्रयागराज, मिर्जापुर, आगरा व इटावा जिलों के लिए अध्यधिक घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पश्चिमी यूपी के 42 जिलों के लिए घने कोहरे का येलो अलर्ट है। रविवार को सुबह घने कोहरे की वजह से आगरा और प्रयागराज में दृश्यता शून्य तक पहुंच गई। वहीं अलीगढ़ में 30 मीटर, वाराणसी, बलिया, सोनभद्र और मुरादाबाद में दृश्यता 50 मीटर तक सिमट गई।
आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार से प्रदेश में धीमी पछुआ हवाएं चलेंगी। इनकी रफ्तार क्रमश: बढ़ेगी और पारे में गिरावट के साथ ही कोहरे का असर कम होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page