मनोरंजन
Trending

पुष्पा 2 – छावा को पीछे छोड़ कमाई में 10 दिन भी धुरंधर –

 

 

दिल्ली:-रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना अभिनीत फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है, जिसने अपने दूसरे वीकेंड (10वें दिन) पर छप्परफाड़ कमाई करते हुए पुष्पा 2 सहित कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है, और 10 दिनों में ही भारत में ₹350 करोड़ से अधिक और वर्ल्डवाइड ₹500 करोड़ का आंकड़ा पार कर नया रिकॉर्ड बनाया है,वर्ल्डवाइड ₹500 करोड़ का आंकड़ा पार कर नया रिकॉर्ड बनाया है। 

रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म धुरंधर 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी,जहां फिल्म ने पहले हफ्ता पूरा किया बॉक्स ऑफिस पर तो वहीं संडे को फिल्म ने दूसरा वीकेंड पार कर लिया है।इस पूरे हफ्ते में फिल्म की चर्चा ही सुनने को मिल रही है।वहीं अब संडे का कलेक्शन देखने के बाद फैंस भी कह रहे हैं कि धुरंधर की कमाई रोकना नामुमकिन है।दरअसल दूसरे हफ्ते की कमाई के साथ जहां धुरंधर ने पुष्पा 2 को पीछे छोड़ दिया है तो वहीं भारत में आंकड़ा केवल 10 दिनों में 350 करोड़ पार हो गया है।

धुरंधर का 10वें दिन का कलेक्शन –

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार 10वें दिन संडे को धुरंधर ने 59 करोड़ का कलेक्शन किया है,इसके बाद भारत में फिल्म का कलेक्शन 351.75 करोड़ और वर्ल्डवाइड 530.75 करोड़ की कमाई फिल्म ने कर ली है।इंडिया ग्रॉस की बात करें तो 420.75 करोड़ कलेक्शन धुरंधर का हो गया है।

धुरंधर का 9 दिनों में कलेक्शन –

धुरंधर ने पहले दिन 28 करोड़ की ओपनिंग की थी,जिसके बाद दूसरे दिन आंकड़ा 32 करोड़ पहुंचा,इसके बाद तीसरे दिन 43 करोड़ का कलेक्शन फिल्म ने किया,चौथे दिन कमाई 23.25 करोड़ रही,जबकि पांचवे दिन 27 करोड़ कमाई की। छठे दिन 27 करोड़, सातवें दिन 27 करोड़ और आठवें दिन 32.5 करोड़ की कमाई फिल्म ने की।नौंवे दिन फिल्म का आंकड़ा 53 करोड़ पहुंचा।

धुरंधर के बढ़े मिड नाइट शो –

धुरंधर की बढ़ती मांग से मुंबई और पुणे में धुरंधर के लेट नाइट शोज बढ़ाए गए हैं,जिसके मुताबिक अब सुबह 12.50 बजे, 1.25 बजे, 2.10 बजे, 2.30 बजे, 3.00 बजे, 3.30 बजे, 3.35 बजे, 4.05 बजे और यहां तक कि 4.10 बजे भी शोज शुरु किए गए हैं।बता दें कि फिल्म साढ़े तीन घंटे की है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page