वाराणसीउत्तर प्रदेशदिल्ली

काशी में भूत पैदा कर रहे है चांदी की बटिया?

प्रेत कर रहे प्रतिदिन सैकड़ो किलो चांदी बटीया की सप्लाई

 

चांदी बटीया के दस कारखानो का प्रशासन को  पता नहीं 

कंबल ओढ़ कर घी पी रहा प्रशासन

 

सरकार को हो रही राजस्व की क्षति रहेगा

 

वाराणसी चौक थाना अंतर्गत पूर्वांचल की सबसे बड़ी चांदी सोने की होलसेल कारोबार रेशम कटरा ठठेरी बाजार सुंडियां है इस क्षेत्र में सैकड़ो किलो चांदी की बटिया का लेनदेन होता है पूर्वांचल के सभी व्यापारी इस मार्केट में समान लेने आते हैं इस मार्केट में 35%चांदी का सामान (जेवर) आसानी से मिल जाता है ग्रामीण क्षेत्रों में ले जाकर इसको 100% में बिना रसीद के बेच दिया जाता है

 

वाराणसी में दस कारखानो की चांदी बटिया मार्केट में चलन पर है चांदी की शुद्धता के नाम पर कई बार कारखानेदार व दुकानदारों में नोक झोंक कई बार हुई लेकिन मामला दबा दिया जाता है बताया जाता है कि इस क्षेत्र में सर्राफा कारोबारी कई छोटी बड़ी संस्था बनाकर अपना उल्लू सीधा कर रहे हैं लगभग 50 वर्षों से सर्राफा का कार्य करने वाले

सचेतक गणेश लाल कसेरा ने दार्शनिक समाचार को बताया कि सर्राफा मंडल में पुराने व्यापारियों के कारण सर्राफा व्यापार मंडल का चुनाव नहीं हो रहा है जिसके कारण वाराणसी की सबसे पुरानी श्रीकाशी सर्राफा मंडल पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है

व्यापारिक सूत्रों ने बताया कि सर्राफा बाजार में कई व्यापारिक संगठन है वर्चस्व की लड़ाई में छोटे-मोटे व्यापारी मठाधीसी का शिकार होते चले जा रहे हैं सूत्र यह भी बताते हैं कि इन मठाधीशों का लिंक थाने से लेकर प्रशासनिक अधिकारी व मंत्रिमंडल तक पहुंच रखते हैं जिसके कारण कोई कार्यवाही नहीं हो पाती छोटे व्यापारी दुबक कर बैठ जाते हैं अगर व्यापार करना है तो उनके साथ हाथ मिलाकर चलना पड़ता है

सूत्रों के अनुसार अभी हाल ही में कई व्यापारी चौक थाने में पकड़े गए लेकिन भारी रकम लेकर उन्हें छोड़ दिया गया

बाजार में कुछ ऐसे बड़े व्यापारी हैं जिनका कहना है कि हमारे यहां से माल लो घर तक सुरक्षित जाओ सुरक्षा की पूरी गारंटी है रास्ते में कोई माल नहीं पड़ सकता

 

बटिया समिति के संयोजक ने बताया कि लगभग 50 वर्षों चांदी की गुणवत्ता नहीं सुधरी है न सुधरने की उम्मीद है यहां तक कि पदाधिकारीयो के साथ मारपीट की नौबत आ जाती है दुकानदार व कारखानेदार सुधारने का नाम नहीं ले रहे हैं इनकी मठाधीसी चरम पर है चोर चोर मौसेरे भाई के कहावत पर हो रही सर्राफा व्यापार वाराणसी में कुल दस  कारखाने चल रहे हैं

वाराणसी में दस कारखाने की चांदी बटिया मार्केट में चलन पर है लेकिन इसका कारखाना कहां पर है इसका कोई रिकॉर्ड प्रशासन के पास नही है आखिरकार चांदी बटिया मार्केट में कहां से आता है कहां पर बनता है क्या भूत चांदी की बटिया बनाकर मार्केट में सप्लाई करता है इस संदर्भ में प्रदूषण विभाग का कहना है कि वाराणसी समेत आसपास के जनपद में भी चांदी की बटिया का कारखाना नहीं है करोड़ों रुपए का कारोबार प्रशासन की नजरों के सामने आराम से हो रहा है क्योंकि सेटिंग डेटिंग ही प्रधान है वास्तविकता में अगर इसकी जांच की जाए तो कई ऐसे अधिकारी इस भ्रष्टाचार में शामिल हो सकते हैं लेकिन मामला यह है कि जांच कौन करें और कैसे करें बाहर के जांच अधिकारी आते हैं तो व्यापारिक संगठनों से संपर्क करके उन्हीं के कहने पर जांच रिपोर्ट लगा दी जाती है सूत्र बताते हैं कि व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारीयो द्वारा जांच के नाम पर दुकानदारों से भारी रकम वसूल करके बंदर बाट कर ली जाती है

वाराणसी सर्राफा मंडल कारखानेदारों पर लगाम लगाता है परंतु सफल नहीं रहता चांदी की शुद्धता में भी काफी घोटाला है दार्शनिक समाचार की टीम को कुछ ऐसे सबूत हाथ लगे हैं जो सोने के जेवर से संबंधित है जिसको अगले अंक में प्रकाशित की जाएगी

 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page