दिल्ली
Trending

दिल्ली ही नहीं बल्कि वाराणसी और अयोध्या में भी ब्लास्ट करना चाहते थे आतंकी –

 

 

 

दिल्ली:- दिल्ली ब्लास्ट को लेकर सुरक्षा एजेंसियों की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. जानकारी के मुताबिक आतंकियों के निशाने पर दिल्ली ही नहीं बल्कि अयोध्या राम मंदिर जैसे यूपी के कई धार्मिक स्थल भी थे. आतंकी वाराणसी और अयोध्या में भी ब्लास्ट करना चाहते थे. ये खुलासा फरीदाबाद से गिरफ्तार हुई आतंकी मॉड्यूल की डॉ. शाहीन से पूछताछ में हुआ है. शाहीन ने अयोध्या के स्लीपर मॉड्यूल को धमाकों के लिए एक्टिवेट कर रखा था. लेकिन स्लीपर सेल अयोध्या या वाराणसी में अपने मंसूबों को कामयाब कर पाते इससे पहले ही फरीदाबाद में एटीएस और पुलिस रेड में विस्फोटकों की बड़ी खेप बरामद हो गई. सुरक्षा एजेंसियों की जांच में खुलासा हुआ है कि शाहीन आतंकी मसूद अजहर की बहन सादिया अजहर के नेतृत्व वाले जमात उल-मोमिनात की भारत मे चीफ कमांडर थी. शाहीन को जमात उल-मोमिनात में उन लड़कियों को भर्ती करने की जिम्मेदारी मिली थी,जिनमें पहले से ही कट्टरपंथी सोच थी. शाहीन उन महिलाओं को टारगेट बनाती थी जो आर्थिक रूप से कमजोर हों. इसके अलावा शाहीन को महिला आतंकियों के लिए “दौरा ए तस्किया” नाम की शुरुआती ट्रेनिंग देने का जिम्मा भी दिया गया था. इस ट्रेनिंग में नई महिला आतंकियों का ब्रेनवाश किया जाता है और उन्हें समझाया जाता है कि जन्नत में जाने के लिए भारत के ख़िलाफ़ जिहाद करना ज़रूरी है, शाहीन जैश की की दौरा आयत उल निसाह की भी ट्रेनिंग ले चुकी है.

शाहीन को मजहब की किताबों में महिलाओं के लिए भी जिहाद करने के बारे में बताने के लिए शाहीन को ट्रेनिंग मिल चुकी है. शाहीन का मकसद ज्यादा से ज्यादा मुंतज़िमा (टीम लीडर) बनाये जाने का था, जिसके जरिये ज़्यादा महिलाओं को जैश ए मोहम्मद से जोड़ा जा सके.

शाहीन जैश की महिला ब्रिगेड जमात उल मोमिनात से जोड़ने लिए ऑनलाइन क्लास की भी तैयारी कर रही थी. इस ब्रिगेड में उन भारत की महिलाओं को शामिल करना था जिनके घर से पहले ही आतंकी गतिविधियों में पुरुष गिरफ्तार हो चुके हैं और महिलाओं को लगता है कि उनको जानबूझकर भारतीय हुकूमत ने फंसाया है। 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page