कानपुर

ज्योतिषाचार्य के घर चोरी कर नाबालिग कर रहे थे अयोध्या में अय्याशी,पुलिस के हत्थे चढ़े –

कानपुर :– उत्तर प्रदेश के कानपुर के गोविंदनगर में ज्योतिषाचार्य के घर चोरी करने वाले दोनों नाबालिग अपनी नादानी से पुलिस के हत्थे चढ़ गए। दोनों ने ज्योतिषाचार्य को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर लगभग साढ़े चार लाख रुपये, मोबाइल और जेवर लेकर अयोध्या भाग गए थे।अयोध्या में एक होटल में चोरी के रुपयों के साथ वीडियो बनाया और इंस्टाग्राम पर रील अपलोड कर दी।इसी के जरिए पुलिस ने दोनों को होटल से पकड़ लिया।दोनों के पास से लगभग दो लाख रुपये और मोबाइल मिले हैं।बाकी रुपये दोनों ने अपनी अय्याशी में खर्च कर दिए।

इंस्पेक्टर गोविंदनगर देवेंद्र दुबे ने बताया कि बर्रा थाना क्षेत्र निवासी एक नाबालिग पर पहले से विभिन्न थानों में केस दर्ज हैं। पूछताछ में दोनों ने बताया कि पहले दोनों युवक अपनी परेशानियों को लेकर ही पंडित तरुण शर्मा से मिलने गए थे। एक अपने मां-पिता के रोज के झगड़े से परेशान था जबकि दूसरा अपनी महिला मित्र का वशीकरण चाहता था। इसी दौरान रुपये देखकर उनका मन डोल गया और उन्होंने चोरी का प्लान तैयार किया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page