Uncategorized

पर्यटन विकास के लिए 1980.43 लाख रूपये की 06 परियोजनायें स्वीकृत

महर्षि वेदव्यास की जन्मस्थली के पर्यटन विकास के लिए 127 लाख रूपये की परियोजना स्वीकृत

 

 

 

बांदा पर्यटन विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतर्गत जनपद में विभिन्न धार्मिक स्थलों एवं मंदिरों के विकास के लिए 1980.43 लाख रूपये की 06 परियोजनायें स्वीकृत की गयी है। जनपद बांदा एक ऐतिहासिक शहर है, यहां पर अनेक प्राचीन स्थल मौजूद हैं। यहां पर सालभर पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है। पर्यटन विभाग प्रदेश में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए प्रदेश के समस्त जनपदांे में बुनियादी सुविधायें सृजित करने का निर्णय लिया है। इसके तहत जनपद बांदा के लिए 06 परियोजनायें मंजूर की गयी है।

यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  जयवीर सिंह ने दी ग्राम पंचायत चन्दौरा विकासखंड नरेनी स्थित कारू बाबा भगवान मंदिर के पर्यटन विकास के लिए 108.90 लाख रूपये, ग्राम पंचायत लसड़ा बसधरी में स्थित ऋषि वेदव्यास की जन्मस्थली के पर्यटन विकास हेतु 127.08 लाख रूपये तथा जनपद बांदा की तहसील बबेरू के ब्लॉक कमसिन के ग्राम मुंडवारा में भादेबाबा स्थल के पर्यटन विकास के लिए 86.20 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गयी  बांदा में रनगढ़ किले की ओर जाने वाले पहुंच मार्ग का उच्चीकरण एवं स्ट्रीट फर्नीचर के कार्य के लिए 1516.07 लाख रूपये, ग्राम सोहाना गंछा विकासखंड बड़ोखर खुर्द व तहसील बांदा सदर में सिद्ध बाबा स्थान का पर्यटन विकास के लिए 92.30 लाख रूपये तथा तिन्दवारी में स्थित कुरसेजा धाम मंदिर के पर्यटन विकास के लिए 49.88 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है। इन परियोजनाओं के निर्माण के लिए कार्यदायी संस्थायें आवंटित कर दी गयी हैं तथा इन सभी कार्यों के लिए शासनादेश जारी करा दिये गये हैं।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page