दिल्ली
Trending

चीन से रिश्तों में सुधार के बाद भारत के विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि;कैलाश मानसरोवर यात्रा 5 वर्ष बाद दोबारा चालू होगी –

 

 

दिल्ली:- हिन्दुओं के लिए पवित्र कैलाश मानसरोवर यात्रा पाँच वर्षों के अंतराल के बाद दोबारा चालू की जाएगी। विदेश मंत्रालय ने इस संबंध में संसद में जानकारी दी है। विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने बताया है, कि यह यात्रा 2025 की गर्मियों में चालू होगी। उन्होंने कहा है कि भारत और चीन इस पर राजी हो गए हैं। 

कैलाश मानसरोवर यात्रा एक प्रसिद्ध धार्मिक यात्रा है, जिसमें कैलाश पर्वत की परिक्रमा और मानसरोवर झील में स्नान शामिल है, जो हिंदुओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. यह यात्रा आमतौर पर 21-25 दिनों की होती है और मई से सितंबर के बीच आयोजित की जाती है. 

यह यात्रा वर्ष 2020 से ही बंद है। कोरोना महामारी और फिर भारत-चीन के रिश्तों में आई दरार के चलते यह यात्रा दोबारा चालू नहीं हो सकी थी। चीन ने भी इस बीच यात्रा के लिए इंतजाम नहीं किए थे। 

हालाँकि, बीते दिनों में भारत और चीन के रिश्तों में सुधार के बाद भारतीय श्रद्धालु फिर से एक बार अपने आराध्य के निवास स्थल जा सकेंगे।  विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने भी इसकी पुष्टि की है।

गौरलतब है कि कैलाश मानसरोवर तिब्बत में स्थित है और हिन्दुओं के लिए आराध्य भगवान शिव का निवास स्थल माना जाता है। दुर्गम होने के बाद भी यहाँ हर वर्ष यात्रा में हजारों हिन्दू भाग लेते आए है। 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page