Uncategorized

काशी में देवदूत साबित हो रहे एनडीआरफ टीम

एनडीआरएफ की त्वरित कार्रवाई ने मणिकर्णिका घाट पर युवक को डूबने से बचाया

 

 

 

 

वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर एनडीआरएफ की त्वरित और साहसिक कार्रवाई ने एक युवक की जान बचाई। 19 वर्षीय जय राज छावड़ा (गुजरात) गंगा नदी में स्नान के दौरान गहरे पानी में बहने लगे और डूबने की स्थिति में पहुंच गए।

 

स्थिति को भांपते हुए, एनडीआरएफ 11वीं बटालियन के मुख्य आरक्षी (जीडी) चंदन सिंह ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बिना समय गंवाए गंगा नदी में छलांग लगाई और युवक को बचाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। उनकी समय पर की गई बहादुरी भरी कार्रवाई ने एक बड़ी त्रासदी को टाल दिया और एनडीआरएफ की प्रतिबद्धता एवं पेशेवर दक्षता को एक बार फिर साबित किया।

 

यह त्वरित और सफल बचाव अभियान एनडीआरएफ के उप महानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में संभव हो सका। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने एनडीआरएफ की तत्परता और साहसिक कार्रवाई की सराहना की।

 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page