स्वामित्व योजना के अन्तर्गत घरौनी कार्यक्रम का शुभारम्भ
20 हजार लोगों को किया गया घरौनी का वितरण

बांदा रानी दुर्गावती मेडिकल काॅलेज के सभागार में स्वामित्व योजना के अन्तर्गत सम्पत्ति विवरण (घरौनी) कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रदेश के जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद एवं आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल अजीत कुमार तथा अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम में प्रधानमंत्री द्वारा स्वामित्व योजना के अन्तर्गत तैयार की गयी सम्पत्ति विवरण (घरौनी) के नई दिल्ली से आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण तथा घरौनी प्राप्त करने वाले देश के विभिन्न प्रदेशों के लाभार्थियों से वार्ता प्रधानमंत्री के उद्बोधन का प्रसारण किया गया। इसके उपरान्त मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ में सम्पन्न हो रहे घरौनी वितरण कार्यक्रम का प्रसारण किया गया
कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि स्वामित्व योजना के अन्तर्गत घरौनी वितरण से लोगों को अपने घरों का मालिकाना हक प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत बनाने का प्रधानमंत्री का सपना घरौनी वितरण कार्यक्रम से साकार होगा। घरौनी वितरण से लोगों की सम्पत्तियों के विवादों को खत्म करने में लाभ होगा तथा इसके द्वारा बैंको से ़ऋण प्राप्त कर अपने घरों का निर्माण एवं रोजगार करने में सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार खेती के लिए खतौनी दस्तावेज आवश्यक है, उसकी प्रकार घरों की सम्पत्ति का भी दस्तावेज तैयार कर घरौनी के रूप में दिया जा रहा है। यह एक महत्वपूर्ण अभिलेख है। उन्होंने केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा अनेकों जनकल्याणकारी योजनायें संचालित हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार कार्यक्रम, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, पं0 दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय योजना, किसान सम्मान निधि योजना आदि विभिन्न प्रकार की लाभार्थीपरक योजनाओं का लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर उन्होंने जनपद की समस्त तहसीलों के दस-दस लोगों को मंच से आयुक्त एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ घरौनी का वितरण किया। बाॅदा मेंभी 20 हजार लोगों को घरौनी का वितरण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने स्वच्छता शपथ एवं नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाते हुए देश-प्रदेश, गाॅव व शहर को स्वच्छ रखने एवं लोगों को नशा से मुक्ति दिलाने हेतु शपथ दिलायी। कार्यक्रम में घरौनी से प्राप्त होने वाले लाभों के बारे में विस्तृत रूप से लोगों को जानकारी राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा दी गयी।
कार्यक्रम में आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बाॅदा अजीत कुमार ने सम्बोधित करते हुए कहा कि घरौनी वितरण अत्यन्त महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना से लोगों को कई लाभ प्राप्त होंगे तथा विकसित राष्ट्र की ओर आगे बढेगें। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा कई योजनायें संचालित कर तेजी से विकास कार्य कर रही हैं, इस योजनाओं का जागरूक होकर लाभ प्राप्त करें। उन्होंने किसानों से कहा कि वह अपना कार्य सकारात्मक ऊर्जा के साथ ध्यान केन्द्रित कर करें, इससे महत्वपूर्ण परिवर्तन होगा। उन्होंने कहा कि अपने बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करें, शिक्षा एक ऐसा माध्यम है, जो समाज की तस्वीर बदल सकता है और समृद्ध भारत बनाने में अत्यन्त महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम में एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजनान्तर्गत उद्यान विभाग द्वारा दो दिवसीय बृहद किसान मेला का आयोजन भी किया गया, जिसमें किसानों को उद्यान विभाग से सम्बन्धित योजनाओं से सम्बन्धित जानकारी तथा माइक्रो एरीग्रेशन एवं फल-फूल उत्पादन, बागवानी के सम्बन्ध में वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गयी तथा विभिन्न उद्यान एवं कृषि व अन्य विभागों से सम्बन्धित स्टाल विभागीय योजनाओं की जानकारी देने हेतु लगाये गये। कृषि वैज्ञानिक डाॅ0 चंचल सिंह द्वारा माइक्रो एरीग्रेशन से स्प्रिंक्कलर द्वारा सिंचाई किये जाने की जानकारी तथा अन्य कृषि वैज्ञानिकों द्वारा प्राकृतिक खेती, मिलेट्स उत्पादन किये जाने तथा भूमि संरक्षण अधिकारी द्वारा खेत-तालाब योजना की जानकारी दी गयी।
कार्यक्रम में विधायक नरैनी ओममणि वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष विवेकानन्द गुप्ता, एमएलसी प्रतिनिधि आलोक सिंह, अपर आयुक्त प्रशासन अमर पाल सिंह, राजनारायण द्विवेदी सहित मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अमिताभ यादव, उप जिलाधिकारी सदर सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।