Uncategorized

मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश 03 गिरफ्तार 

07 मोटरसाइकिल सहित 05 कटी हुई व चेचिस समेत भारी मात्रा में मोटरसाइकिल के कल-पुर्जे बरामद 

बांदा बबेरु मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया मुखबिर की सूचना पर औगासी रोड बिसराखेर के पास 02 अभियुक्तों को चोरी की 02 मोटरसाइकिलों के साथ पकड़ लिया गया तथा उनसे मोटरसाइकिल के वैध कागजात मांगे गये तो वे वैध कागजात नहीं दिखा सके । कड़ाई से पूछताछ करने पर पता चला कि दोनों अभियुक्तों द्वारा उक्त मोटरसाइकिलों को कमासिन रोड बस स्टैण्ड तथा नवीन गल्ला मण्डी कस्बा बबेरु से चोरी किया गया था, जिसके संबंध में थाना बबेरु पर अभियोग पंजीकृत किया गया था । पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे दोनों कस्बा बबेरु, बिसण्डा सहित आस-पास के भीड़-भाड़ वाले स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी करते है तथा उन्हे सस्ते दामों पर साहू मोहल्ला कस्बा बबेरु के ही एक कबाड़ी रामकरन साहू के यहां दुकान पर बेच देते है । तत्पश्चात अभियुक्तों की निशादेही पर पुलिस द्वारा बताये गये पते पर छापेमारी कर तीसरे अभियुक्त को साहू मोहल्ला कस्बा बबेरु से गिरफ्तार कर लिया गया तथा मौके से 07 अन्य मोटरसाइकिलों सहित 05 कटी हुई मोटरसाइकिलों के चेचिस व भारी मात्रा में मोटरसाइकिल के कल-पुर्जे बरामद की गई जो अभियुक्तों द्वारा विभिन्न स्थानों से चोरी की गई थी तथा जिनके संबंध में अभियोग भी पंजीकृत हैं । साथ ही भारी मात्रा में मोटरसाइकिल खोलने व काटने के औजार भी बरामद की गई । पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा पुलिस टीम की सराहना करते हुए 25 हजार रुपये के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया ।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page