दिल्ली
Trending

विदेश में अक्सर मोदी सरकार पर हमला करने वाले राहुल गांधी का अमेरिका पहुंचते ही आया ये बड़ा बयान –

दिल्ली:-   ह्यूस्टन: कांग्रेस नेता राहुल गांधी 3 दिवसीय यात्रा पर आज अमेरिका पहुंच गए हैं। इस दौरान सैम पित्रौदा समेत अन्य कांग्रेस नेताओं और समर्थकों ने वहां उनका स्वागत किया। विदेश में अक्सर मोदी सरकार पर हमला करने वाले राहुल गांधी का अमेरिका पहुंचने के बाद एक बड़ा बयान सामने आया है।

अमेरिका आगमन की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए राहुल ने कहा, “मैं इस यात्रा के दौरान सार्थक चर्चाओं और गहन बातचीत में शामिल होने के लिए उत्सुक हूं, जिससे दोनों देशों के बीच संबंध और मजबूत होंगे।” वहीं, कांग्रेस पार्टी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि राहुल का डलास फोर्ट वर्थ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर “गर्मजोशी और उत्साह” से स्वागत किया गया। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पिछले हफ्ते कहा था कि राहुल अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर नहीं आ रहे हैं, लेकिन इस दौरान उन्हें कैपिटल हिल (अमेरिकी संसद भवन) में विभिन्न लोगों से ‘व्यक्तिगत तौर’ पर बातचीत करने का मौका मिलेगा।

8 से 10 सितंबर तक अमेरिका में रहेंगे राहुल गांधी –

पित्रोदा ने कहा था, “राहुल राष्ट्रीय प्रेस क्लब में पत्रकारों के साथ बातचीत करेंगे, वह थिंक टैंक के लोगों से मिलेंगे और जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय में लोगों से मुखातिब होंगे, जिसका वाशिंगटन में भी उतना ही महत्व है।” राहुल आठ से 10 सितंबर तक अमेरिका की यात्रा पर रहेंगे। यह लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष का पद संभालने के बाद उनकी पहली अमेरिकी यात्रा है। इस दौरान, वह जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय और टेक्सास यूनिवर्सिटी में लोगों के साथ संवाद करने के साथ ही वाशिंगटन और डलास में कई महत्वपूर्ण बैठकें करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page