Uncategorized

आकांक्षा रसोई मसाला उद्योग का शुभारंभ

 

      बांदा डॉ रश्मि सिंह प्रदेश अध्यक्ष आकांक्षा समिति उत्तर प्रदेश लखनऊ ने विकास भवन में आकांक्षा समिति द्वारा संचालित किए जाने वाली आकांक्षा रसोई का विधिवत फीता काटकर शुभारंभ किया इस अवसर पर उन्होंने आकांक्षा समिति द्वारा संचालित की जा रही मसाला उद्योग हेतु मसाला मशीनों एवं मोटे अनाज द्वारा विभिन्न उत्पाद तैयार किए जाने के कार्य का भी शुभारंभ किया और कहां की सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त  बनाने के लिए महिलाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हुए उन्हें स्वरोजगार के लिए आगे बढ़ा रही है तथा महिलाओं के उत्थान एवं विकास के लिए आकांक्षा समिति निरंतर कार्य कर रही है उन्होंने कहा कि चित्रकूट धाम मंडल बांदा में आकांक्षा समिति द्वारा बेहतर कार्य किया जा रहे हैं इसके उपरांत उन्होंने एक जनपद एक उत्पाद के अंतर्गत सजर पत्थर द्वारा निर्मित वस्तुओं का अवलोकन करते हुए कहा कि यह उत्पाद अत्यंत सुंदर एवं अच्छे हैं इनका प्रचार  किए जाने की आवश्यकता हैl, इस अवसर पर आकांक्षा समिति की मंडल अध्यक्ष श्रीमती पूजा सिंह सहित अन्य आकांक्षा समिति के सदस्य गण एवं अधिकारी

मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य जिला विकास अधिकारी राम शंकर सहित जनपद के अन्य अधिकारी  उपस्थित रहेl

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page