Uncategorized

आर्मी की स्पेशल ट्रेन को बम से उड़ाने की साजिश ट्रैक पर रखे 10 डेटोनेटर

 

 

आर्मी की स्पेशल ट्रेन को बम से उड़ाने की साजिश

          ट्रैक पर रखे 10 डेटोनेटर

 

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में सागफाटा रेलवे स्टेशन के पास एक स्पेशल ट्रेन पर बम विस्फोट की कोशिश की गई।

 

जम्मू और कश्मीर से कर्नाटक जा रही इस ट्रेन में सेना के जवान सवार थे।

 

ट्रैक पर 10 डिटोनेटर पाए गए, जब ट्रेन इन डिटोनेटर के पास से गुजरी, तो लोकोपायलट ने विस्फोट की आवाज सुनी और तुरंत ट्रेन रोक दी।

 

इसके बाद उन्होंने स्टेशन मास्टर को सूचित किया, सौभाग्यवश, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

 

मामले की जांच के लिए एंटी-टेरेरिज्म स्क्वाड (ATS), नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA), रेलवे और स्थानीय पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page