कानपुर
डॉक्टरों ने जिंदा मरीज को मरा बताया मचा हड़कंप

कानपुर हैलट के डॉक्टरों ने जिंदा मरीज को मरा बताया, मचा हड़कंप
कानपुर के हैलट में जूनियर डॉक्टर ने जिंदा मरीज को मरा घोषित कर दिया। शव का पोस्टमॉर्टम कराने के लिए स्वरूपनगर थाने को सूचना भेज दी। पुलिस बॉडी को हैलट की मॉर्चुरी में जमा कराने लगी तो मरीज जिंदा मिला। जिंदा देखकर सब हैरान रह गए।
इसके बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आर.के. सिंह मौके पर पहुंचे। लापरवाही बरतने वाले तीन जूनियर डॉक्टरों को कड़ी फटकार लगाई। तब डॉक्टरों ने अपनी गलती मानते हुए कहा- सॉरी सर, आगे से ध्यान रखेंगे। गलती हो गई। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने कमेटी गठित कर जांच के आदेश दिए हैं।



