उत्तर प्रदेश

बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस में बम की सूचना से मच गया हड़कंप,बाराबंकी स्टेशन पर की गई ट्रेन की तलाशी –

बाराबंकी:- बरौनी -ग्वालियर एक्सप्रेस में रविवार सुबह बम की सूचना से हड़कंप मच गया।आनन-फानन में बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रोककर भारी पुलिस बल, फायर ब्रिगेड और बम डिस्पोजल दस्ते ने तलाशी की। ट्रेन को लगभग 50 मिनट रोका गया। सभी बोगियों में बम की सघन तलाशी की गई।बरहाल सूचना गलत पाई गई। तलाशी में ऐसी कोई सामग्री नहीं निकली। 

 

एएसपी उत्तरी चिरंजीव नाथ सिंह ने बताया कि रविवार सुबह 9:32 पर सूचना मिली थी कि ग्वालियर बरौनी एक्सप्रेस में बम है। करीब आठ मिनट बाद कई थानों की पुलिस फोर्स फायर ब्रिगेड और बम डिस्पोजल दस्ता बाराबंकी रेलवे स्टेशन पहुंच गया। गोरखपुर की ओर से आई ट्रेन को तत्काल रोक लिया गया।भारी पुलिस बल के साथ ट्रेन के अंदर घुसकर हर डिब्बे में तलाशी लेनी शुरू की गई। 

एएसपी ने बताया कि डॉग स्क्वायड और बम डिस्पोजल ने ट्रेन का चप्पा-चप्पा छान मारा। 9:42 से 10:32 तक सघन तलाशी हुई।राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने भी पूरे स्टेशन को खंगाल डाला। यात्री भी भयभीत रहे। इस दौरान तरह-तरह की आशंकाए प्रकट होती रहीं। 

रेलवे ट्रैक पर सुरक्षा व्यवस्था अलर्ट कर दी गई है।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें-  7275 1372 71

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page