Uncategorized

डीआईजी ने किया अपराध व कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक

 

बांदा पुलिस उप महानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा अजय कुमार सिंह द्वारा मण्डल के पुलिस अधीक्षकों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की तथा अपराध नियंत्रण के संबन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए । साथ ही आगामी लोक सभा चुनाव की तैयारियों के संबन्ध में भी दिशा निर्देश निर्गत किए गए । महिला सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम तथा छः माह से अधिक समय से लम्बित विवेचनाओं का निस्तारण, आई0जी0आर0एस0 तथा समाधान दिवस से प्राप्त प्रार्थना पत्रों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण किए जाने आदि जनता के साथ सद्व्योव्हार किए जाने हेतु अपने अधीनस्थों को आदेशित करने के निर्देश दिए । इस मौके पर पुलिस अधीक्षक महोबा अर्पणा गुप्ता, पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक हमीरपुर डॉo दीक्षा शर्मा एवं अपर पुलिस अधीक्षक बांदा लक्ष्मी निवास मिश्र मौजूद रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page