बुंदेलखंड

अनुसूचित वर्ग के बीच बैठकर विधायक ने साझा की योजनाएं

अनुसूचित वर्ग के बीच बैठकर विधायक ने साझा की योजनाएं

बांदा। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अनुसूचित जाति व जनजाति के लिए चलाई जा रही सरकार की योजनाओं को साझा किया। सदर विधायक एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा ने भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान मे चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को सदर विधानसभा के बिसंडा मण्डल के ग्राम नगनेधी, बछेही, चटसरा आदि गांवों मे अनुसूचित जातियों की बस्तियों मे पहुंचकर जन संपर्क किया। विधायक प्रकाश द्विवेदी ने सबसे पहले बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर केन्द्र की मोदी एवं प्रदेश की योगी सरकार की अनुसूचित जनजातियों के उत्थान तथा कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं को उनके साथ बैठकर साझा किया। उन्होने कहा कि ग्राम वासियों ने विकास कार्यों के जो भी प्रस्ताव दिए वह प्राथमिकता पर पूरे कराए गये। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष इंद्रपाल पटेल, बिसंडा मण्डल अध्यक्ष रणजीत सिंह, उपाध्यक्ष विष्णुशरण सिंह, हरिओम शर्मा, नगनेधी के ग्राम प्रधान राजा उपाध्याय, कोषाध्यक्ष ज्ञानदत्त पाण्डेय, सदर विधायक प्रतिनिधि ग्रामीण शैलेन्द्र सिंह शैलू, कार्यालय प्रभारी अनुरूद्ध त्रिपाठी दद्दा, राज भवन उपाध्याय, पीयूष त्रिपाठी के अलावा बड़ी संख्या मे गांव के लोग मौजूद रहे। बताते चलें कि सदर विधायक क्षेत्र के लोगों की जन समस्याएं सुनकर उनका निस्तारण करने के साथ ही काफी समय गांव-गांव पहुंचकर लोगों से विकास कार्यों व समस्याओं की जानकारी करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page