वाराणसी
Trending

8 साल मासूम बच्ची का अपहरण कर की हत्या,प्राइमरी स्कूल में बोरी में मिली लाश –

✍️नवीन तिवारी

वाराणसी :-  घर से दुकान जाने के लिए निकली 8 साल की बच्ची की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई. रामनगर में वह मंगलवार शाम घर से सामान लेने निकली थी. उसकी लाश बहादुरपुर गांव के बाहर प्राइमरी स्कूल के परिसर में बोरी में फेंकी मिली. बुधवार सुबह लाश मिलने की सूचना पर स्कूल में बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए. जितने मुंह उतनी बातें होने लगी. प्रिंसिपल की सूचना पर पहुंची रामनगर पुलिस लाश को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई.रामनगर की घटना, परिजन कर रहे थे तलाश रामनगर थाना क्षेत्र के सुजाबाद निवासी एक व्यक्ति की 8 साल की बेटी 24 दिसंबर यानी मंगलवार की शाम घर से दुकान सामान लेने निकली थी. वह घर नहीं लौटी तो रात में ही अपहरण की आशंका जताते हुए परिजनों ने पुलिस को सूचना दी थी. रातभर सभी उसे ढूंढते रहे, लेकिन मिली नहीं. बच्ची के पिता ने बताया- बच्चीे की मां ने दुकान जाने से उसे मना किया, लेकिन वह पोलाव शहीद मजार के पास से मच्छर भगाने की क्वाएल लाने के लिए चली गई. मंगलवार शाम 7 बजे निकली बच्चीए, जब 8 बजे तक नहीं आई तो मां उसे देखने के लिए दुकान पर पहुंची. दुकानदार ने बताया कि वह सामान लेकर तुरंत चली गई. अब 9 बजे तक बच्चीम का पता नहीं चला तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई.

 वाराणसी में बैंबू चारकोल बनाने में जापान करेगा सहयोग, किसानी संग शुद्ध पानी भी मिलेगा प्लास्टिक की बोरी में भर कर था फेंका परिजनों ने मासूम को आसपास ढूंढने के अलावा पूर्व प्रधान, पार्षद समेत पुलिस को भी बच्ची के लापता होने की सूचना दी. इसके बाद रातभर हर जगह तलाश करते रहे. सुबह भी परिजन थाने पर थे तभी पुलिस को एक फोन काल आई, बताया गया कि बोरी में मासूम की लाश मिली है. पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे तो लाश बच्ची की थी. उसके हाथ और पैर आपस में बंधे थे और शरीर बंधे थे और शरीर पर कई जगह खून लगा हुआ था. उसे बुरी तरह प्लास्टिक की बोरी में भरा गया. आसपास के लोगों ने उसके साथ अनहोनी की आशंका जताई. पुलिस घटना से जुडे सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में गुस्सा देखा गया.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page