26 लाख का मोबाइल फोन बरामद

बांदा पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल द्वारा जनता के खोए हुए मोबाइल फोन को बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द करने हेतु चलाए जा रहे “मुस्कान अभियान” के तहत साइबर क्राइम थाना व कोतवाली नगर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा जनता के खोए हुए 130 मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किए गए । गौरतलब हो कि साइबर क्राइम पुलिस थाना व थाना कोतवाली नगर की सयुंक्त पुलिस टीम ने कठिन परिश्रम करते हुए जनता के विभिन्न कम्पनियों के कुल 130 एंड्रायड मोबाइल फोन को बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है जिसमें साइबर क्राइम पुलिस थाना की टीम द्वारा 70 मोबाइल फोन तथा थाना कोतवाली नगर की पुलिस टीम द्वारा 60 मोबाइल फोन बरामद किए गए । बरामद किए गए कुल मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत लगभग 26 लाख रुपए है । पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज तथा सहायक पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम सुश्री मेविस टॉक द्वारा उनके स्वामियों को सुपुर्द किए गए । खोए हुए मोबाइल को वापस पाकर मोबाइल स्वामियों ने पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया
बरामदगीः–
▪️130 अदद एंड्रायड मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत 26 लाख रुपये)
मोबाइल बरामद करने वाली टीमः-
1. राजेश चन्द्र मिश्रा प्र0निरी0 साइबर क्राइम पुलिस थाना
2. उ0नि0 आकाश शुक्ला साइबर क्राइम पुलिस थाना
3. सहा0उ0नि0 कम्प्यूटर ललित नारायण मिश्रा थाना कोतवाली नगर
4. क0ऑ0 रवि कुमार पटेल थाना कोतवाली नगर
5. क0ऑ0 विशाल शर्मा थाना कोतवाली नगर
6. हे0का0 प्रांजुल मिश्रा साइबर क्राइम पुलिस थाना
7. कां0 धर्मेन्द्र कुमार साइबर क्राइम पुलिस थाना
8. कां0 हिमांशु वर्मा साइबर क्राइम पुलिस थाना
9. कां0 ललित कुमार साइबर क्राइम पुलिस थाना
10. म0कां0 ज्योति उपाध्याय साइबर क्राइम पुलिस थाना



