उत्तर प्रदेश

मुंबई से जौनपुर के लिए चलेगी वंदे भारत,रेल मंत्री ने दिया आश्वासन –

जौनपुर:– देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से जौनपुर के लिए वंदे भारत ट्रेन को चलाने के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आश्वासन दिया है।इसके बारे में हाल ही में रेलवे बोर्ड की मीटिंग में भी चर्चा हुई थी।

महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री भाजपा नेता कृपाशंकर सिंह ने रेल मंत्री से मुंबई-जौनपुर वंदे भारत ट्रेन चलाने की मांग छह नवंबर को मिलकर की थी।इस मांग पर सकारात्मक संकेत देते हुए रेल मंत्री ने जल्द ही उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया।

भाजपा नेता ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को लिखे पत्र में कहा था कि मुंबई में करीब 40-50 लाख उत्तर भारतीय रहते हैं। इसमें हर छठवां व्यक्ति जौनपुर जिले का रहने वाला है। इसके बावजूद जौनपुर के लिए कोई सीधी ट्रेन सेवा उपलब्ध नहीं है।

भाजपा नेता ने रेल मंत्री से निवेदन किया था कि यदि मुंबई-जौनपुर के लिए वंदे भारत ट्रेन शुरू होती है तो जौनपुर के साथ ही भदोही, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर और बनारस के भी लोगों को लाभ होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page