Uncategorized

मतदान के दौरान तबियत बिगड़ने से कर्मी की मौत

मतदान के दौरान तबियत बिगड़ने से कर्मी की मौत

बांदा। लोकसभा चुनाव ड्यूटी के दौरान मतदान अधिकारी की अचानक तबियत खराब हो गयी। जहां इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान मतदान अधिकारी की मौत हो गयी। सहायक रिटर्निंग अधिकारी तिन्दवारी ने बताया कि रघुवर दयाल, चतुर्थ श्रेणी भूमि संरक्षण अधिकारी कार्यालय की ड्यूटी लोकसभा सामान्य निर्वाचन को सम्पन्न कराये जाने हेतु विधानसभा क्षेत्र तिन्दवारी के प्राथमिक विद्यालय ददरिया पर मतदान अधिकारी तृतीय के रूप में लगायी गयी थी। कार्मिक की 20 मई को सायं 5ः45 बजे अचानक तबीयत खराब हो गयी जिनको तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अस्पताल में इलाज के समय उनका शुगर हाईलेबल पर था एवं ब्लड प्रेशर भी काफी बढ़ा हुआ था। जिला अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा एक घण्टें तक सम्बन्धित कर्मचारी का चिकित्सकीय उपचार किया गया। उपचार के दौरान रघुवर दयाल की अचानक मृत्यु हो गयी। मृत्यु की सूचना मिलने पर जिला निर्वाचन अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल द्वारा अपर जिलाधिकारी अमिताभ यादव को सम्बन्धित कर्मचारी के परिजनों से मिलकर एवं उनके इस दुख की घड़ी में भागीदार होते हुए मृतक के परिजनों को समझाकर पोस्टमार्टम कराये जाने की सहमति प्राप्त की, जिससे कि उसको शासन से मिलने वाली मुआवजा धनराशि तत्काल दिलायी जा सके। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मृतक के परिजनों को भरोसा दिलाया कि जिला प्रशासन द्वारा शासन से मिलने वाली मुआवजा धनराशि को उन्हें शीघ्र दिलाया जायेगा और परिजनों की हर सम्भव मदद की जायेगी किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर वह जिला प्रशासन को अवगत करा सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page