लखनऊपूर्वांचल
Trending

यूपी परिवहन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 35 अधिकारियों के तबादले —

 

 

 

लखनऊ:–  उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने शनिवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए तत्काल प्रभाव से 35 अधिकारियों का तबादला कर दिया। जारी आदेश के अनुसार 26 सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (ARTO) और 9 संभागीय परिवहन अधिकारियों (RTO) को नई तैनाती दी गई है। विशेष सचिव के.पी. सिंह की ओर से जारी आदेश में प्रदेश के कई जिलों के प्रशासन एवं प्रवर्तन शाखा के अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है।

तबादलों के तहत कानपुर नगर, गाजियाबाद, प्रयागराज, मिर्जापुर, श्रावस्ती, बाराबंकी, प्रतापगढ़, बिजनौर, शामली, एटा, मैनपुरी, कुशीनगर, फतेहपुर सहित कई जिलों में अधिकारियों की नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं।

लखनऊ में आगरा के RTO (प्रशासन) अरुण कुमार (वार्ष्णेय) को नया RTO (प्रशासन) बनाया गया है, जबकि वर्तमान RTO (प्रशासन) संजय कुमार तिवारी को आगरा भेजा गया है। वहीं लखनऊ परिक्षेत्र के ARTO (प्राविधिक) हिमांशु जैन को ARTO (प्रशासन), देवा रोड, लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अयोध्या में विश्वजीत प्रताप सिंह को RTO (प्रवर्तन) से RTO (प्रशासन) बनाया गया है, जबकि गोरखपुर के RTO (प्रवर्तन) संजय कुमार झा को अयोध्या का नया RTO (प्रवर्तन) नियुक्त किया गया है।

मुख्यालय स्तर पर भी अहम बदलाव किए गए हैं। अयोध्या की RTO (प्रशासन) ऋतु सिंह को परिवहन आयुक्त मुख्यालय में सहायक परिवहन आयुक्त (सड़क सुरक्षा/प्रदूषण नियंत्रण) बनाया गया है। वहीं मुख्यालय में तैनात दिनेश कुमार को RTO (प्रवर्तन), अलीगढ़ के पद पर भेजा गया है।

गाजियाबाद में विनीत कुमार मिश्र को ARTO (प्रवर्तन चतुर्थ दल) तथा अंकिता शुक्ला को ARTO (प्रवर्तन द्वितीय दल) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मनोज कुमार मिश्रा को गाजियाबाद से गौतमबुद्धनगर और विजय प्रकाश सिंह को मिर्जापुर से प्रयागराज भेजा गया है।

इसके अलावा विभाग ने कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा है। आकिब खुर्शीद (ललितपुर), फराज अहमद सिद्दीकी (महोबा), हुमा परवीन (इटावा), अभिषेक सिंह (चंदौली द्वितीय दल), धर्मेंद्र कुशवाहा (देवरिया), सुधा (सोनभद्र प्रथम दल), सुधीर कुमार यादव (हमीरपुर प्रथम दल) और यावर तौफीक (वाराणसी प्रथम दल) को एआरटीओ (प्रवर्तन) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

इसी क्रम में सौम्या कुलश्रेष्ठ को वाराणसी में ARTO (सड़क सुरक्षा) के साथ प्रवर्तन द्वितीय दल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं मोहक दुबे (बाराबंकी), आस्था बंसल (लखनऊ), तनु हरि (गोरखपुर), सान्या (अलीगढ़) और धर्मेंद्र कुमार (बस्ती) को भी सड़क सुरक्षा के साथ संबंधित प्रवर्तन दलों का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

परिवहन विभाग का कहना है कि यह फेरबदल प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और सुचारु बनाने के उद्देश्य से किया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती वाले स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page