लखनऊपूर्वांचल
Trending

लखनऊ मेट्रो ने यात्री को सुरक्षित लौटाया ₹15,255 नकद और जरूरी दस्तावेजों से भरा पर्स –

 

 

लखनऊ:-    लखनऊ मेट्रो का बेहद चर्चित लॉस्ट एंड फाउंड सेल यात्रियों के लिए लगातार मददगार साबित हो रहा है। सेल ने एक बार फिर सुरक्षित यात्री सेवा का उदाहरण पेश किया है। दरअसल, सीसीएस एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो के सुरक्षाकर्मियों को नीले रंग एक का पर्स मिला। इस पर्स में 15,255 रुपये नगद, दो क्रेडिट कार्ड, एक डेबिट कार्ड, आधार कार्ड और पैन कार्ड था जिसे सुरक्षा कर्मी ने स्टेशन कण्ट्रोलर के पास जमा कराया। स्टेशन कंट्रोलर ने आवश्यक कार्रवाई के बाद यात्री को उनका खोया पर्स सुरक्षित वापस कर दिया। मेट्रो यात्री ने पर्स सुरक्षित वापस मिलने पर लखनऊ मेट्रो का आभार जताया एवं मेट्रो कर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा को सराहा। 

यूपीएमआरसी के एमडी सुशील कुमार ने कहा, “मुझे अपनी टीम पर गर्व है जो हर संभव तरीके से जनता की सेवा करने के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि लखनऊ मेट्रो के लॉस्ट एंड फाउंड सेल की ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा ने यात्रियों का भरोसा जीता है। लखनऊ मेट्रो अन्य किसी भी पब्लिक ट्रांसपोर्ट के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित, आरामदायक एवं सुविधाजनक है।”

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page