लखनऊ

हमें आपका वोट नहीं चाहिए, फोन पर किससे और क्यों बोले सपा मुखिया अखिलेश यादव –

लखनऊ:– राज्यसभा चुनाव को लेकर क्रॉस वोटिंग की खबरें हैं। इस बीच सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और पल्लवी पटेल के बीच फोन पर जबरदस्त बहस हुई। अखिलेश यादव ने पल्लवी पटेल से कहा कि हमें आपका वोट नहीं चाहिए। ऐसे में अब इस बात के भी कयास लगाए जा रहे हैं कि पल्लवी पटेल भी पाला बदल सकती हैं। 

*सपा के मुख्य सचेतक मनोज पांडे ने दिया इस्तीफा*

लोकसभा चुनाव से पहले आज तीन राज्यों की 15 राज्यसभा सीटों के लिए वोटिंग हो रही है,जिन 15 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है उनमें उत्तर प्रदेश की 10 सीटें भी शामिल है। इन 10 सीटों के लिए सियासी घमासान मचा हुआ है।सपा विधायकों द्वारा क्रॉस वोटिंग की भी खबरें है। इस बीच सपा विधानमंडल दल के मुख्य सचेतक मनोज पांडे ने भी इस्तीफा दे दिया है।

 

*पल्लवी पटेल से अखिलेश की हुई कहासुनी*

पार्टी की विधायक पल्लवी पटेल से अखिलेश यादव की फोन पर बातचीत के दौरान जबरदस्त बहस हो गई। सूत्रों का कहना है कि पल्लवी पटेल ने अखिलेश यादव को फोन किया था। इस दौरान अखिलेश यादव ने पल्लवी पटेल से कहा कि हमें आपका वोट नहीं चाहिए। माना जा रहा है कि पल्लवी पटेल अब भाजपा के फेवर में वोट कर सकती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page