Uncategorized

पुलिसकर्मी ने बच्चे को दिया खून

पुलिसकर्मी ने बच्चे को दिया खून

बांदा। जरुरतमंद बच्चे को रक्तदान कर पुलिस कर्मी ने मानवता की मिशाल पेश की है। सर्विलांस सेल में तैनात आरक्षी मनीष कुमार मिश्रा ने जिला अस्पताल में भर्ती बच्चे को रक्तदान कर जान बचायी। गौरतलब हो कि मंगलवार को थाना पैलानी क्षेत्र के ग्राम पड़ोरा का 2 वर्षीय बच्चा अंशु पुत्र अनूप काफी बीमार था व जिला अस्पताल में भर्ती था। जिसे तत्काल ।$ रक्त की आवश्यकता थी। जिला अस्पताल में ।$ रक्त उपलब्ध नहीं था व अन्य कहीं से रक्त उपलब्ध नही हो पाया। इसकी सूचना सर्विलांस सेल में नियुक्त आरक्षी मनीष मिश्रा को हुई तो उनके द्वारा तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती बच्चे को ।$ समूह का रक्तदान किया गया। समय से रक्त मिलने से बच्चा स्वस्थ्य है। परिजनों ने आरक्षी का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page