लखनऊ
Trending

लोक सभा चुनाव का वक्त; सियासत पर भी होली के रंग चढ़ चुके हैं –

लखनऊ:-  लोक सभा चुनाव का वक्त; सियासत पर भी होली के रंग चढ़ चुके हैं। गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिव का रुद्राभिषेक किया। सैफई में अखिलेश यादव और शिवपाल यादव ने सपा समर्थकों के साथ फूलों की होली खेली।

लखनऊ के चौक इलाके में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और राज्यसभा सदस्य दिनेश शर्मा नजर आए। बृजेश पाठक ऊंट पर बैठकर लोगों पर रंग बरसा रहे थे। केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ में पटका पहनाकर लोगों को शुभकामनाएं दी।

सहारनपुर से भाजपा के प्रत्याशी राघव लखनपाल लोगों के बीच होली खेलते दिखे। वह गुलाल से रंगे हुए थे। रामपुर मनिहारन के भाजपा विधायक देवेंद्र कुमार निम ने भी लोगों के साथ जमकर होली खेली।

होली के अवसर पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बसपा प्रमुख मायावती, अखिलेश यादव ने यूपी के लोगों को शुभकामनाएं दी है। पूरे देश में आज होली का त्योहार मनाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page