Uncategorized

मनोज मिश्र प्रदेश अध्यक्ष, रोशन सिंह गौरक्षा प्रमुख

 

बांदा। राष्ट्रीय गौ संरक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्री 1008 महंत बजरंगदास हनुमानगढ़ी अयोध्या एवं राष्ट्रीय प्रबंधन कार्यकारिणी द्वारा मनोज मिश्र को प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश, रोशन सिंह को प्रदेश गौ रक्षा प्रमुख, महंत परमात्मा दास को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बृजेश पांडे को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया। इस अवसर पर जिला प्रभारी जनपद बांदा ऋषभदेव मिश्रा, जिला अध्यक्ष रमाकांत शुक्ला, मंडल संगठन सचिव चित्रकूट धाम पारसनाथ तिवारी, जिला उपाध्यक्ष रामू शुक्ला, युवा प्रकोष्ठ जिला प्रभारी आदित्य सोनी, युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष वेद तिवारी एवं उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के पदाधिकारी नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत समारोह नंदीग्राम भरत कुंड अयोध्या में उपस्थित रहे। प्रदेश अध्यक्ष ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया तथा गौ माता के उत्थान एवं संवर्धन में निस्वार्थ सहयोग प्रदान करने का आवाहन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page