लखनऊपूर्वांचल
Trending

लखनऊ विश्वविद्यालय में ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ एवं ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ को लेकर उच्चस्तरीय बैठक संपन्न; कुलपति प्रो. जे.पी. सैनी की अध्यक्षता में बनी व्यापक कार्ययोजना — 

 

लखनऊ:-  लखनऊ विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर स्थित मालवीय सभागार में आज लखनऊ जनपद के समस्त सहयुक्त महाविद्यालयों (Affiliated Colleges) के प्राचार्यों की एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं उच्चस्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. जे.पी. सैनी की गरिमामयी अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसका मुख्य उद्देश्य राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ (09 से 17 अगस्त 2026) तथा ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ को व्यापक जनसहभागिता के साथ सफल एवं प्रभावी बनाने हेतु ठोस कार्ययोजना तैयार करना रहा।

 

अतिथियों के मुख्य वक्तव्य: – 
* अधिष्ठात्री छात्र कल्याण (DSW) प्रो. अमिता कनौजिया ने कहा:
” डिजिटल पंजीकरण एवं देशभक्ति शपथ: विश्वविद्यालय एवं सभी संबद्ध महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों को ‘MY Bharat Portal’ पर अपना रजिस्ट्रेशन कराने तथा जाकर नशा मुक्ति ऑनलाइन शपथ लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है ।
* माननीय कुलपति प्रो. जे.पी. सैनी ने कहा :
‘हर घर तिरंगा’ और ‘नशा मुक्त भारत’ जैसे राष्ट्रीय अभियानों में हमारे विद्यार्थियों की सहभागिता सर्वोपरि रहेगी। नशे का सबसे सॉफ्ट टार्गेट युवा होता है बच्चों को नशा मुक्त भारत का राजदूत बनायें इसके लिए बच्चों से सम्वाद करना जरुरी है |महाविद्यालय में हर छात्र के लिए एक टीचर मेंटर बनाया जाए | बैठक में स्पष्ट किया गया कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी शैक्षिक कैलेंडर का हर हाल में कड़ाई से पालन किया जाएगा और सभी परीक्षाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर ही संपन्न कराई जाएंगी।
बैठक का कुशल संचालन कुलसचिव डॉ. भावना मिश्रा द्वारा किया गया। इस अवसर पर निदेशक प्रवेश प्रो पंकज माथुर समन्वयक प्रवेश प्रो अनित्य गौरव, विधि सलाहकार प्रो आनंद विश्वकर्मा परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी सहित विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों के कई वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षक एवं प्राचार्यगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page