वाराणसी
Trending

होली पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए 14 मार्च को गंगा में सुबह 6:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक नाव संचालन बंद –

 

✍️नवीन तिवारी

वाराणसी:- होली पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मां गंगा निषादराज सेवा समिति की ओर से नाविक समाज के प्रतिनिधियों ने 14 मार्च को गंगा में सुबह 6:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक नाव संचालन बंद रखने का निर्णय लिया है। इस संबंध में डॉ. राजेंद्र प्रसाद घाट पर एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें इस सहमति बनी।

बैठक में जिला प्रशासन, जल पुलिस, एनडीआरएफ और नाविक समाज के प्रतिनिधियों के बीच विस्तृत चर्चा हुई। बैठक के दौरान एसीपी दशाश्वमेध ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार, होली के दिन नाव संचालन पर प्रतिबंध रहेगा। यह निर्णय घाटों पर बढ़ती भीड़ और संभावित जोखिमों को देखते हुए लिया गया है। मां गंगा निषादराज सेवा समिति के संरक्षक लक्ष्मण माझी और राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार निषाद ने प्रशासन के इस निर्णय का समर्थन किया।

उन्होंने कहा कि होली के दौरान शराब, भांग और ठंडाई के अधिक सेवन से कई यात्री नशे की हालत में नौका विहार करते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। किसी भी अनहोनी को टालने के लिए नाविक समाज ने यह फैसला लिया कि 14 मार्च को पूरे दिन नाव संचालन पूरी तरह बंद रहेगा।

समिति के पदाधिकारियों ने यह भी कहा कि शाम की गंगा आरती के लिए भी नावें उपलब्ध नहीं रहेंगी। वहीं, 15 मार्च की सुबह से नौका संचालन फिर से शुरू कर दिया जाएगा। बैठक में जितेंद्र साहनी, गोलू साहनी, गोविंद साहनी, शिव कुमार निषाद, संतोष साहनी, लव कुमार, कुश कुमार, बबलू साहनी, प्रकाश साहनी, दीपक साहनी, राहुल साहनी, विशाल साहनी, आनंद साहनी आदि मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page