खेल
Trending

CSK ने बदला कप्तान, ओपनर ऋतुराज के हाथों कमान –

दिल्ली : आईपीएल 2024 (IPL 2024) से एक दिन पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने बड़ा फैसला लिया है। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी  को हटाकर ऋतुराज गायकवाड़ को बड़ी जिम्मेदारी दी गयी है। रितुराज गायकवाड़ आईपीएल के 17वें सीजन में सीएसके की कप्तानी करेंगे। इस फैसले के बाद सीएसके के कई फैंस दुखी दिखे है।

 

*बने पांचवें कप्तान*

 

आपको बता दें कि 22 मार्च से आईपीएल का आगाज होने जा रहा है। उससे पहले यह फैसला लिया गया है। करीब 27 साल के स्टार ओपनर ऋतुराज को चेन्नई टीम का चौथा कप्तान बनाया गया। इससे पहले धोनी, रविंद्र जडेजा और सुरेश रैना भी कप्तानी कर चुके हैं। रविंद्र जडेजा ने 8 मैच और सुरेश रैना ने 5 मैचों में कप्तानी की थी।

 

*5 बार चेन्नई सुपर किंग्स को जिताया*

 

महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन उसके बावजूद भी वह आईपीएल में खेलते हुए नजर आ रहे थे। उन्होंने लगातार अपनी कप्तानी के माध्यम से चेन्नई सुपर किंग्स को 5 बार जिताया था।

 

*धोनी का कैप्टेंसी रिकॉर्ड*

धोनी ने चेन्नई को पांच बार आईपीएल तो जिताया ही इसके साथ-साथ उन्होंने टीम को पांच बार फाइनल में भी जगह दिलाई। वो इकलौते कप्तान हैं। जो 10 आईपीएल फाइनल खेले हैं। धोनी की कप्तानी में चेन्नई 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में चैंपियन बनी है। वहीं 2008, 2012, 2013, 2015 और 2019 में उन्होंने टीम को फाइनल तक पहुंचाया। 

धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने 226 मैच खेले। 

धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने 133 मैच जीते, 91 में हार मिली। 

धोनी की कप्तानी में जीत प्रतिशत 59.38 फीसदी रहा। 

धोनी ने बतौर कप्तान 4660 रन बनाए। 

बतौर कप्तान धोनी के बल्ले से 22 अर्धशतक निकले। 

धोनी ने बतौर कप्तान 218 छक्के और 320 चौके लगाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page