उत्तर प्रदेश

तालाब में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 15 लोगों की मौत,तालाब से अस्पताल तक लाशों का ढेर लगा –

कासगंज :–  यूपी में शनिवार की सुबह एटा के गांव कसा पूर्वी से गंगा स्नान को जा रहे ग्रामीणों का ट्रैक्टर बदायूं हाईवे स्थित तालाब में समा गया।

हादसे में 19 लोगों की मृत्यु की पुष्टि हुई है। इसके अलावा दर्जन भर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है

मृतकों की संख्या दो दर्जन तक पहुंच सकती है।

दो दर्जन से अधिक ग्रामीण थे सवार

एटा के जैथरा थाना क्षेत्र कसा पूर्वी गांव से सुबह दो दर्जन से ज्यादा ग्रामीण ट्रैक्टर में सवार होकर कादरगंज गंगा घाट पर स्नान के लिए निकले थे

ट्रैक्टर-ट्राली में महिलाओं के साथ-साथ कई बच्चे भी थे।

जानकारी के अनुसार सुबह लगभग 11 बजे दरयाबगंज के नजदीक हाईवे पर अचानक ट्रैक्टर की कपलिंग टूट गई। इससे ट्रैक्टर और ट्राली अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरे। इसके बाद चीख-पुकार मच गई।

पुलिस ने बाहर निकाले शव

हाईवे से गुजरते लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने तालाब से लोगों को बाहर निकालना शुरू किया।

दोपहर 12 बजे तक 15 शव निकाले जा चुके थे। इसके बाद चार शव और बरामद हुए।

मृतकों की संख्या बढ़कर 19 तक पहुंची है। अभी और संख्या बढ़ने का अनुमान है।

हादसे की सूचना पर कसा पूर्वी गांव से लोग पहुंच गए और तालाब के किनारे कोहराम मच गया।

भीड़ के चलते हाईवे का यातायात भी प्रभावित हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page