कई पार्टियों के लोग भाजपा मे शामिल

बांदा। शहर के मण्डपम मैरिज हॉल मे भाजपा मिलन समारोह का आयोजन हुआ। सदर विधान सभा क्षेत्र मे आयोजित हुए इस कार्यक्रम मे विभिन्न राजनैतिक दलों के लगभग 850 लोगों ने भाजपा की नीतियों मे विश्वास जताते हुए पार्टी का दामन थाम लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल है और यह एक पार्टी नही अपितु एक विचार है जहां पदाधिकारी बदलते हैं लेकिन विचार नही। उन्होने कहा कि भाजपा ही केवल ऐसी पार्टी है जहां बूथ स्तर का कार्यकर्ता भी राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचता है। सांसद आर के सिंह पटेल ने पार्टी मे शामिल हुए सदस्यों को धन्यवाद देते हुए कहा कि भाजपा इस अभियान के जरिए समाज के हर वर्ग तक पहुंचेगी। उन्होने पार्टी पदाधिकारियों से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को इस अभियान से जुड़ने के लिए संकल्पित किया। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय िंसह ने बताया कि इस विशेष सदस्यता अभियान से जुड़ने के लिए टोल फ्री नंबर 8140200200 जारी किया गया है। टोल फ्री नंबर पर मिस्ड कॉल के अलावा भाजपा की ओर से जारी क्यूआर कोड को स्कैन करके भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। कार्यक्रम मे भाजपा की नीतियों व राष्ट्रवाद के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली से प्रभावित होकर बसपा के पूर्व सचिव अशोक वर्मा, योगा गुरू प्रकाश साहू, पूर्व पोस्टमास्टर राजेन्द्र विश्वकर्मा, बिंदा प्रसाद सोनी, राजेश सिंह परिहार, पूर्व प्राचार्य कृषि महाविद्यालय, छोटेलाल यादव पूर्व लोकसभा प्रत्याशी, अजय पांडेय प्राचार्य, जयकिशोरी तिवारी प्रवक्ता राजादेवी डिग्री कालेज, ओमप्रकाश निषाद आदि सपा, बसपा, कांग्रेस व अन्य दलों के लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली। इस अवसर पर जिला महामंत्री विवेकानंद गुप्ता, अखिलेश नाथ दीक्षित, कल्लू राजपूत, सदस्यता कार्यक्रम संयोजक सदर विधानसभा राजकुमार राज, मण्डल अध्यक्ष बिसंडा रंजीत सिंह व मण्डल अध्यक्ष महुआ रामकृष्ण शुक्ला एवं बड़ी संख्या मे पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।