बांदा

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने लगाया चार दिवसीय विकास प्रदर्शनी 

प्रभारी मंत्री ने जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी दी

बांदा प्रदेश के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात उत्तर प्रदेश सरकार दिनेश प्रताप सिंह ने आज सर्किट हाउस सभागार में मीडिया संवाद के माध्यम से केंद्र सरकार के 12 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी दी।

इस अवसर पर ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

तत्पश्चात कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रबुद्धजन संवाद सम्मेलन में प्रतिभाग करते हुए उन्होंने समाज के विभिन्न वर्गों के प्रबुद्ध नागरिकों से संवाद किया।

मंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन और सेवा के नए आयाम स्थापित किए हैं तथा गरीब, किसान, महिला एवं वंचित वर्गों को सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार ‘‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’’ की भावना के साथ कार्य कर रही है तथा समाज में जातिवाद और भेदभाव की राजनीति के स्थान पर विकास और सेवा की संस्कृति को बढ़ावा दिया जा रहा है।

उन्होंने प्रबुद्धजनों का आह्वान किया कि वे सरकार की जनहितकारी योजनाओं और उपलब्धियों को समाज के बीच पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

वही अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहां कि राजस्व विवादों से संबंधित एक वर्ष से अधिक समय से लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

सम्मेलन में उपस्थित प्रबुद्धजनों द्वारा विभिन्न सुझाव एवं समस्याएं रखी गईं, जिनमें डिजिटल भुगतान व्यवस्था, डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों को सीधे लाभ पहुंचाने, जीरो टॉलरेंस नीति, खाद्यान्न उपलब्धता, महिला सुरक्षा एवं स्वावलंबन, किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री सिंचाई योजना तथा एनआरएलएम के माध्यम से महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण जैसे विषय प्रमुख रहे।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री जी द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रबुद्धजनों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।

आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए तथा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को टूलकिट प्रदान की गई।

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत नियुक्ति पत्र एवं प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए तथा कृषकों को उन्नतशील प्रजातियों के बीजों के मिनी किट उपलब्ध कराए गए।

सम्मेलन में शिक्षा, चिकित्सा, कृषि, उद्योग, व्यापार एवं अधिवक्ता क्षेत्र से जुड़े प्रबुद्धजनों ने प्रतिभाग कर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में विधायक सदर प्रकाश द्विवेदी, विधायक नरैनी श्रीमती ओममणि वर्मा, एमएलसी  जितेन्द्र सिंह सेगर, जिला पंचायत अध्यक्ष  सुनील सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष  कल्लू सिंह राजपूत, पद्मश्री  उमाशंकर पाण्डेय सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जिलाधिकारी अमित आसेरी, पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल, मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के उपरांत केंद्र सरकार के 12 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग बांदा द्वारा आयोजित चार दिवसीय विकास प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारम्भ किया तथा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page