Uncategorized

दुकानो में घुसकर चोरी करने वाले 04 चोर गिरफ्तार

 

बांदा पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशन के क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया । गौरतलब हो कि अभियुक्तों द्वारा दिनांक 13.01.2024 एवं 10.02.2024 की रात्रि में थाना कोतवाली नगर क्षेत्र से दुकानो से चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था । इस संबंध में थाना कोतवाली नगर बांदा पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी । पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर 04 अभियुक्तों को नये पुल के नीचे से गिरफ्तार कर लिया गया । अभियुक्तों के पास से चोरी किए गए माल के साथ घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा बरामद कर लिया गया है ।

 

बरामदगी-

▪️चोरी किए गए 3927 रूपये ।

▪️01 अदद अवैध देशी तमंचा 315बोर

▪️01 अदद कारतूस जिंदा 315 बोर

 

गिरफ्तार अभियुक्त-

1. चुन्नू पुत्र चन्दू उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम बांसी थाना गिरवां जनपद बांदा

2. सुबराती पुत्र साबित उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम गोखिया थाना अतर्रा जनपद बांदा

3. अमन सोनी पुत्र किशन सोनी उम्र 22 वर्ष निवासी मोचियाना कालवनगंज थाना को0 नगर बांदा

4. दीपेन्द्र कुमार वर्मा चन्द्रपाल वर्मा उम्र 22 वर्ष निवासी जरैली कोठी थाना को0 नगर बांदा

पंजीकृत अभियोग-

1. मु0अ0सं0 133/24 धारा 401 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट

गिरफ्तार करने वाली टीम-

1. प्र0नि0 थाना कोतवाली नगर बांदा अनूप कुमार दुबे

2. उ0 नि0 परवेज अहमद चौकी प्रभारी सिविल लाइन

3. उ0नि0 विवेक त्रिपाठी चौकी प्रभारी बलखण्डीनाका

4. उ0नि0 यज्ञ नारायण भार्गव चौकी प्रभारी अतर्रा चुंगी

5. का0 गोकरण सिंह थाना कोतवाली नगर बांदा

6. का0 कुलदीप पाल थाना कोतवाली नगर बांदा

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page