Uncategorized
5 लाख लड्डू उज्जैन मंदिर से अयोध्या धाम भेजे गए
ब्राह्मण समाज हिंदू शक्ति द्वारा महाकाल मंदिर समिति भव्य प्रसाद 5 लाख लड्डू लेकर जा रहे समिति के लोगों का सम्मान एवं जलपान की व्यवस्था जाजमऊ गंगापुल में किया गया

कानपुर :- उज्जैन महाकाल मंदिर समिति द्वारा 22 जनवरी को अयोध्या मे हो रहे प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए 5 लाख लड्डू उज्जैन मंदिर से अयोध्या धाम भेजे गए है श्री राम सेवा समिति अध्यक्ष मनोज बाजपेई तथा घंटाघर सुतरखाना व्यापार मंडल और ब्राह्मण समाज हिन्द शक्ति द्वारा यात्रा का भव्य सम्मान किया गया साथ ही यात्रा मे मौजूद लोगो को जलपान कराया गया। यात्रा का स्वागत जाजमऊ गंगापुल पर किया गया मौक़े पर मनोज बाजपेई ब्राह्मण समाज हिंदू शक्ति के अध्यक्ष, पंकज शुक्ला, जितेंद्र त्रिवेदी, शेष कमल, शुक्ला किशन पांडे, मन्नू शुक्ला, गोपाल वर्मा, सुभाष पाल, दिनेश तिवारी, विपिन दीक्षित विनीत दीक्षित, आदि समिति के लोग मौजूद रहे।