धर्म

28 अक्टूबर की देर रात लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण –

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28-29 अक्टूबर की रात को लगने वाला है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह चंद्र ग्रहण काफी खास है। जब राहु या केतु सूर्य या चंद्रमा को ग्रसित करते हैं, तब यह ग्रहण लगता है। इनकी अशुभ छाया का असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से पड़ता है। बता दें कि पहला चंद्र ग्रहण 2 मई को हो चुका है। वहीं दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 28-29 अक्टूबर को लगेगा। इस दिन आश्विन मास की पूर्णिमा तिथि पड़ रही है। जानिए चंद्र ग्रहण से किन राशियों को मिलेगा खूब लाभ।

हिंदू पंचांग के अनुसार, साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर की मध्य रात्रि पर शुरू होगा,जो 1 बजकर 6 मिनट से 2 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। यह चंद्र ग्रहण आंशिक होगा। ये चंद्र ग्रहण भारत में भी नजर आएगा।

 *चंद्र ग्रहण लगने का समय* 

साल 2023 में ग्रहण लगने का समय रात में 1: 06 मिनट से लेकर रात 2:22 मिनट तक लगेगा।चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 1 घंटा 16 मिनट रहेगी।

 

चंद्र ग्रहण सूतक काल का समय 

साल 2023 में लगने वाला चंद्र ग्रहण का सूतक काल दोपहर 3:15 मिनट से शरु हो जाएगा

वहीं रात 2:22 मिनट पर सूतक काल समाप्त हो जाएगा।

 *चंद्र ग्रहण का इन राशियों पर होगा प्रभाव* 

28 अक्तूबर 2023 को लगने वाला साल का आखिरी चंद्र ग्रहण मेष, वृषभ, मिथुन, कन्या, धनु और मकर वालों के लिए बहुत शुभ रहने वाला है. यह ग्रहण इन राशि के जातकों को बहुत लाभ पहुंचाने वाला है। इन राशि के लोगों के सारे रुके हुए काम जल्द ही पूरे हो जाएंगे। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page