लखनऊ
Trending

हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर प्रदर्शनी का उद्घाटन;स्वीडिश स्कूल के छात्रों ने बनाई मधुबनी पेंटिंग जैसी आकर्षक कलाकृतियां –

 

 

 

 

✍️ रवि शर्मा

लखनऊ:-  लखनऊ मेट्रो के हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) के निदेशक (परिचालन) श्री प्रशांत मिश्रा ने शुक्रवार को प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस प्रदर्शनी को स्वीडिश स्कूल ‘कुन्स्काप्सस्कोलन’ के सहयोग से लोगों के बीच प्रस्तुत किया जा रहा है। 16 अप्रैल तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में कुन्स्काप्सस्कोलन स्कूल के छात्रों द्वारा बनाई गई चित्रकारियों को प्रदर्शित किया गया है। मनमोहक कलाकृतियों से सजी प्रदर्शनी यात्रियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इसमें विशेष रूप से विश्व प्रसिद्ध मधुबनी पेंटिंग को भी दर्शाया गया है। प्रदर्शनी का आयोजन गर्मी की छुट्टियों में स्कूली बच्चों को कला से जोड़ने के उद्देश्य से किया गया है।

प्रदर्शित किए गए चित्रों को मेट्रो यात्रियों ने खूब सराहा एवं अद्वितीय कला/वाश पेंटिंग तकनीकों के बारे में लोगों को सीखने का अवसर प्राप्त हुआ।

प्रदर्शनी के साथ ही बच्चों के लिए चित्रकला कार्यशाला का भी आयोजन किया गया। इसके बाद हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर आयोजित म्यूजिक बैंड ने कला प्रदर्शनी में आए दर्शकों का मन मोह लिया। 

इस अवसर पर प्रशांत मिश्रा ने छात्रों द्वारा निर्मित कलाकृतियों को खूब सराहा और आगे भी ऐसी चित्रकला प्रदर्शनी आयोजित करने की बात कही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page