वाराणसी
Trending

सीएम योगी ने “सोवा रिग्पा मेडिकल कालेज एवं अस्पताल” तथा केंद्रीय कारागार के पास बने “संगीत पाथवे* का किया स्थलीय निरीक्षण –

 ✍️नवीन तिवारी

वाराणसी:- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो दिवसीय दौरे के दौरान गुरुवार को वाराणसी सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ विकास परियोजनाओं एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा के पश्चात् सारनाथ स्थित केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान परिसर में बने सोवा रिग्पा मेडिकल कालेज का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मेडिकल कॉलेज के लोगों ने मुख्यमंत्री को महात्मा बुद्ध का चित्र स्मृति स्वरूप भेंट किए।

       मुख्यमंत्री ने सलारपुर में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री भी उपलब्ध कराया तथा मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि राहत शिविर में रह रहे लोगों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न होने पाए। सफाई एवं चिकित्सा व्यवस्था के साथ ही उनके रहने, खाने-पीने की समुचित व्यवस्था समुचित होनी चाहिए। तत्पश्चात मुख्यमंत्री ने केंद्रीय कारागार के पास बने संगीत पाथवे का भी स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने फुलवरिया तिराहा से सेंटर जेल की दीवार के पैरेलर शिवपुर में लगभग डेढ़ किलोमीटर लम्बाई क्षेत्र में 15 फीट चौड़ी बन रहे इस संगीत पाथवे का लगभग 90 फीसदी कार्य पूर्ण हो चुका है। संगीत पाथवे पर बनारस घराने के संगीत लगातार बज रहे हैं, जो यहां पर आने वाले लोगों को एक अलग अनुभूति कराते रहेंगे।

      इस संगीत पाथवे पर देश-विदेश में मशहूर बनारस घराने बड़े-बड़े संगीतज्ञों के चित्र बने हैं एवं उस पर उनके जीवन चरित्र लिखे गए हैं। इसके अलावा यहां पर शहनाई, तबला, शेखावत आदि जैसे वाद्य यंत्र लगाए गए हैं।           

      मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर एवं बाबा काल भैरव का दर्शन पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

       इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर, स्टाम्प राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) रवीन्द्र जायसवाल, विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा, विशाल सिंह ‘चंचल’, मंडलायुक्त एस. राजलिंगम, पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल आदि अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page