Uncategorized

सहारनपुर में प्रियंका ने किया रोड शो,कहा-देश ने सत्ता को नहीं सत्य को पूजा है,मोदी को सत्य नहीं सत्ता चाहिए –

सहारनपुर:- लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने के बाद सभी राजनीतिक पार्टियों का चुनाव अभियान चरम पर है।इसी क्रम में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को सहारनपुर में रोड शो किया।गोल कोठी से लेकर कुतुबशेर थाने तक प्रियंका ने रोड शो किया।लगभग एक घंटा चले रोड शो में प्रियंका ने 12 मिनट लोगों को संबोधित भी किया। इस दौरान प्रियंका ने पीएम मोदी पर जमकर तंज कसा।प्रियंका ने कहा कि इस देश ने सत्ता को नहीं सत्य को पूजा है और मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं।

प्रियंका गांधी का रोड शो रायवाला,जेबीएस इंटर कॉलेज,कम्बोह का पुल,रांघडो का पुल और कुतबशेर, लकड़ी बाजार होते हुए अधिकतर क्षेत्र मुस्लिम आबादी से गुजरा।रोड शो गुरू सिंघ सभा गुरुद्वारा, गुरुद्वारा रोड पर संपन्न हुआ।कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद के समर्थन में प्रियंका ने वोट की अपील की।बता दें कि कांग्रेस की तरफ से अभी तक एक भी स्टार प्रचारक सहारनपुर में नहीं आया।कांग्रेस की ओर से आज प्रियंका लोकसभा चुनाव में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पहली बार प्रचार मैदान में पहुंची।

 

रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने रामनवमी को याद करते हुए कहा की भगवान राम ने भी सत्य की लड़ाई लड़ी थी। जब उनके सामने रावण युद्ध करने के लिए आया तो सारी शक्ति रावण के पास थी, लेकिन भगवान राम ने नौ व्रत रखकर सारी शक्ति अपने पास ले ली थी। इसके बाद रावण से युद्ध किया और सत्य की जीत हुई।

 

प्रियंका गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने छोटे व्यापारी, गरीब, मजदूर के लिए कुछ नहीं किया और अडानी अंबानी का 16 लाख करोड़ रुपए का कर्ज माफ कर दिया। प्रियंका ने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा अमीरों की जेब भारी है। गरीब को कुछ नहीं मिला। इलेक्ट्रोल बॉन्ड स्कीम भी भाजपा लेकर आई थी और वह इस सूची के नाम गोपनीय रखना चाहती थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने नाम उजागर करने के आदेश दिए तो भाजपा की पोल खुल गई।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 7275137271

प्रियंका गांधी ने कहा कि जो कंपनी 180 करोड़ रुपए का मुनाफा कमा रही है वह कंपनी 1100 करोड़ रुपए का चंदा भाजपा को दे रही है।प्रियंका ने कहा कि आखिर यह पैसा कहां से आ रहा है, मोदी ने काला धन लाने के लिए कहा था। क्या आया,जीएसटी आई,जिसने व्यापारियों की कमर तोड़ दी।सहारनपुर के लोगों का लकड़ी का कारोबार ठप हो गया। एक समय था जब यहां से बड़ी संख्या में लकड़ी के बने उत्पाद एक्सपोर्ट हुआ करते थे। मोदी सरकार में वह भी बंद हो गए। मेरी जनता से अपील है कि वह सपा कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी भाई इमरान को भारी मतों से जिताएं। आने वाले 19 अप्रैल को अधिक से अधिक मतदान करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page