सवा लाख सुंदरकांड के पाठ का बजरंग सेना ने लिया संकल्प

बांदा। चित्रकूट व बांदा मे सवा लाख सुंदरकांड का पाठ कराने का संकल्प जय बजरंग सेना ने लिया है। सेना के जिलाध्यक्ष सत्यम मिश्रा ने सवा लाख सुंदरकांड पाठ कराने के बारे मे प्रेस वार्ता की। इस दौरान राष्ट्रीय प्रभारी बजरंग सेना एवं उपाध्यक्ष अर्चना उपाध्याय मौजूद रहीं। उन्होने बताया कि रामचरित मानस को राष्ट्रीय ग्रंथ बनाये जाने की मांग को लेकर देश भर मे अभियान चलाया जा रहा है। राष्ट्रीय प्रभारी अर्चना उपाध्याय ने पत्रकारों से इस अभियान को गति देने की अपील की। उन्होने कहा कि चौथा स्तंभ राष्ट्र की बात के साथ धर्म की बात को समाज मे सशक्त तरीके से समाज और सरकार के सामने रखे। कहा कि राष्ट्रीय ग्रंथ ही नही होगा तो राष्ट्र का एक धर्म कैसे होगा। जब देश सनातन धर्म को लेकर आगे बढ़ चुका है तो ऐसे मे शीघ्र रामचरितमानस को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित किया जाना चाहिए। इस अभियान को पूरा करने के लिए प्रत्येक गांव के हनुमान मंदिर मे संुदरकांड का पाठ आयोजित होगा जिससे बुंदेलखण्ड क्षेत्र मे सकारात्मक ऊर्जा दैवीय ऊर्जा की कृपा बरसेगी और चहुमुखी विकास की नींव भी मजबूत होगी क्योंकि इस संकल्प से हिन्दू समाज की एकता को भी बल मिलेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिम उपाध्याय ने कहा कि इससे पूर्व लखनऊ और आगरा मे भी बड़ा सम्मेलन कर चुके हैं। देश भर के रामभक्त रामचरितमानस को राष्ट्रीय ग्रंथ बनाए जाने के लिए एक स्वर मे आवाज देने लगे हैं। अलख जगाई जा चुकी है इसे लगातार जगाए रखना है। उन्होने कहा कि बांदा के जिलाध्यक्ष सत्यम मिश्रा सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं। जिलाध्यक्ष ने गांव के प्रधान एवं समाजिक कार्यकर्ताओं से बात की है वह अपने गांव पुंगरी नरैनी के प्रसिद्ध सिद्धपीठ हनुमान मंदिर मे आगामी 13 फरवरी को भव्य तरीके से सुंदरकांड पाठ का आयोजन करा रहे हैं।