लखनऊ

सरकारी बीमा कंपनियों के कर्मचारी 25 को करेंगे देशव्यापी हड़ताल –

 

 

लखनऊ:- संयुक्त मोर्चे के तत्वाधान में ओरिएंटलइंश्योरेंस क्षेत्रीय कार्यालय हजरतगंज लखनऊ, तथा यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस क्षेत्रीय कार्यालय अलीगंज लखनऊ में भोजनावकाश में 1:30 बजे से 2:00 बजे तक प्रदर्शन का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य मांगे निम्नवत है।

 1.अगस्त 2022 से लंबित वेतन एलआईसी के बराबर समझौता वार्ता तुरंत लागू की जाय। 2.

एफडीआई 100 प्रतिसत किये जाने का विरोध।

 3.फैमिली पेंशन 15 प्रतिशत से 30 प्रतिशत की जाय।

4. एनपीएस 10 पतिशत से बढ़ाकर 14 प्रतिशत किया जाए।

 5.चारों सरकारी बीमा कंपनियों का विलय किया जाए।

6. सभी संवर्गों में पर्याप्त भर्ती शुरू की जाए। वर्कआउट कार्यक्रम में समस्त सरकारी बीमा कंपनियों के समस्त कर्मचारी एवं प्रदर्शन मे मुख्य रूप से यूनाइटेड इंडिया में ज़ी एस सिंह,संतोष कुमार , कुलदीप सिंह, संजीव शर्मा आशीष त्रिपाठी, मनोज श्रीवास्तव बीके शुक्ला, अंकुर कपूर, नीरज, राकेश मिश्रा, दिनेश श्रीवास्तव नित्य शुक्ला जागृति द्विवेदी शशि यादव ओरिएंटल इंश्योरेंस में कामरेड अब्दुल नईम के नेतृत्व में शुभकरण,हरीश उपाध्याय, शिवेंद्र कुमार,अनिल वर्मा,निर्मल त्रिपाठी,एच एन तिवारी ,ओपी जैसवाल,संजय श्रीवास्तव,इत्यादि साथियों ने हिस्सा लिया प्रदर्शन के बाद संयुक्त मोर्चा के संयोजक जीएस सिंह ने बताया की मांगे ना माने जाने पर संयुक्त मोर्चे द्वारा दिनांक 25 अगस्त को समस्त सरकारी बीमा कंपनियों के कर्मचारी देशव्यापी हड़ताल करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page