Uncategorized

समीक्षा बैठक मे कार्यक्रमों की दी जानकारी

 

बांदा। सदर विधानसभा की बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह की अध्यक्षता मे व लोकसभा प्रभारी, मुख्य अतिथि बृजकिशोर गुप्ता की मौजूदगी मे बैठक हुई। इसमे पार्टी के चलाए जा रहे कार्यक्रमों की समीक्षा करने के पश्चात आगामी कार्यक्रमों के बारे मे पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गयी। मुख्य अतिथि ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के पहले सभी मोर्चा के सम्मेलन होने हैं। आगामी 4 अपै्रल को आईटी व सोशल मीडिया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमे मुख्य अतिथि के रूप मे प्रदेश अध्यक्ष मौजूद रहेंगे। उन्होने कहा कि सप्ताह मे तीन दिन पन्ना प्रमुखों की बैठक की जाएगी। लोकसभा संयोजक बालमुकुन्द शुक्ला ने संचालन समिति का मण्डल सह वृत्त लेते हुए उनके दायित्वों व कार्यों की जानकारी दी। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि इस बार 400 पार, फिर एक बार मोदी सरकार के लक्ष्य को पूरा करने के लिए कार्यकर्ता तन-मन व लगन से लग जाएं। सांसद व लोकसभा प्रत्याशी आर के सिंह पटेल ने कहा कि बीते चुनाव मे कार्यकर्ताओं की मेहनत के चलते बांदा जिले से अधिक वोटों से जीत हासिल हुई थी। इस बार सभी मिलकर अधिक वोट दिलाकर संसद पहुंचाने का काम करेंगे। जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने बैठक मे मौजूद कार्यकर्ताओं का आभार जताया और सभी से अपने बूथ को मजबूत करने का आह्वान किया। बैठक मे पूर्व विधायक राजकरन कबीर, राष्ट्रीय परिषद सदस्य संतोष गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव, लवलेश सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह चौहान, सहकारिता प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय अध्यक्ष आशुतोष तिवारी, पालिकाा अध्यक्ष मालती बासू, जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र त्रिपाठी, जागृति वर्मा, ममता मिश्रा, जिला महामंत्री अखिलेश नाथ दीक्षित, जिला संयोजक चुनाव आयोग संपर्क विभाग उत्तम सक्सेना, मण्डल अध्यक्ष राकेश गुप्ता, रामकृष्ण शुक्ला, राजेश सिंह, सोशल मीडिया के जिला संयोजक निखिल सक्सेना आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page