Uncategorized

सनातन, धर्म, विकास का लोकसभा चुनाव- बृजेश पाठक

सनातन, धर्म, विकास का लोकसभा चुनाव- बृजेश पाठक

बांदा। लोकसभा की बांदा-चित्रकूट संसदीय सीट के लिए सोमवार को 6 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। भारतीय जनता पार्टी के दूसरी बार बनाए गये अधिकृत प्रत्याशी सांसद आर के सिंह पटेल ने पार्टी कार्यकर्ताओं के भारी हुजूम के साथ नामांकन किया। इससे पहले शहर के जीआईसी मैदान मे विशाल जनसभा मे बांदा और चित्रकूट से आए हजारों की संख्या मे पार्टी कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर प्रत्याशी के समर्थन मे हुंकार भरी। मुख्य अतिथि के रूप मे प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होने कहा कि यह चुनाव देश के विकास, सनातन व धर्म-अधर्म का है। 2014 के बाद से केन्द्र मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने वादों को पूरा कर देश मे भ्रष्टाचार मुक्त शासन की व्यवस्था दी है। मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व मे निरंतर विकास की धारा बह रही है। प्रत्याशी आर के सिंह पटेल ने कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों व मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि मोदी के हांथों को मजबूत करने के लिए अथक परिश्रम कर प्रत्येक बूथ पर कमल खिलाना है। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि लोकसभा 48 क्षेत्र के प्रत्येक बूथ मे कमल खिलाना है। जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि अब योजनाएं बनती भी हैं और उनसे आम लोगों को इसका लाभ भी मिलता है। इस दौरान सपा, बसपा व अन्य दलों के वरिष्ठ पदाधिकारी, नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उप मुख्यमंत्री के सामने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। शामिल हुए मुख्य लोगों मे पूर्व बसपा प्रत्याशी धीरज सिंह राजपूत, पूर्व प्रेदेश सचिव रामपाल प्रजापति के साथ करीब एक सौ सपा कार्यकर्ता भाजपा मे शामिल हुए। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष चित्रकूट लवकुश चतुर्वेदी, जिला प्रभारी रामकिशोर साहू, चित्रकूट प्रभारी अनिल यादव, लोकसभा संयोजक बालमुकुन्द शुक्ला, पूर्व राज्य मंत्री चंदिका प्रसाद उपाध्याय व सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह व संचालन जिला महामंत्री अखिलेश नाथ दीक्षित ने किया। बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी व पार्टी के पूर्व विधायक स्वर्गीय पुरूषोत्तम नरेश द्विवेदी के पुत्र मयंक द्विवेदी ने भी नामांकन दाखिल किया। इसके अलावा भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के प्रत्याशी राम सिंह सहित 6 प्रत्याशियों ने नामांकन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page