अयोध्या

श्रीराम मन्दिर निमंत्रण के बाद भी नहीं मिलेगा राम मंदिर में प्रवेश,करना होगा यह काम,जानें कैसे मिलेगी एंट्री –

अयोध्या:– सूर्यवंश की राजधानी अयोध्या में 22 जनवरी को भव्य राम मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा होगी। प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश में उत्सव का माहौल है।मगर रामनगरी अयोध्या की सुरक्षा व्यवस्था भी बड़ा मुद्दा है।रामनगरी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष पास बनाया जा रहा है।बिना एंट्री कार्ड दिखाए किसी को भी कार्यक्रम में एंट्री नहीं मिलेगी। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र द्वारा इसकी जानकारी दी गई है। इस पास पर आंगतुक की जानकारियां होंगी, जिसकी जांच के बाद ही उन्हें एंट्री मिल सकेगी। ऐसे में अगर आप भी रामनगरी आने की तैयारी में हैं तो पहले यहां आने के लिए बनने वाले पास को लेकर जानकारी ले लो। 

 

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर की ग‌ई एक पोस्ट में बताया गया है कि प्राण प्रतिष्ठा उत्सव में आमंत्रित महानुभावों के लिए जानकारी।आगे लिखा गया है कि भगवान श्री रामलला सरकार के प्राण प्रतिष्ठा उत्सव में प्रवेश केवल श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र द्वारा जारी की गई प्रवेशिका (एंट्री कार्ड) के माध्यम ही संभव है। केवल निमंत्रण पत्र से आगंतुकों को प्रवेश सुनिश्चित नहीं हो पाएगा। प्रवेशिका पर बने QR code के मिलान के पश्चात ही परिसर के प्रवेश संभव हो पाएगा।इसके साथ ही एक्स पर किए गए पोस्ट में एंट्री कार्ड का एक प्रारूप भी लगाया गया है।

एंट्री कार्ड के प्रारूप में आंगतुक की कई जानकारियां अंकित होंगी। इसके साथ ही एक क्यू्आर कोड भी होगा, जिससे आंगतुक की जानकारियों का मिलान किया जाएगा। इस पर राम मंदिर में आने वाले व्यक्ति का नाम, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड, कैटेगरी और ब्लॉक भी लिखा होगा। राम मंदिर आने वाले व्यक्ति के लिए जारीकर्ता का हस्ताक्षर होना अनिवार्य होगा। इस पर एक फोटो भी लगाई जाएगी, जिससे उस व्यक्ति की पहचान हो सकेगी। वहीं इस एंट्री पास के ऊपर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र भी लिखा हुआ होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page