शिवचेतन ब्रम्हचारी नागा बाबा आश्रम के उत्तराधिकारी नियुक्त

बांदा। शहर के राजघाट रोड मे स्थत धार्मिक संस्था के केन्द्र नागा बाबा आश्रम पीतांबरा पीठ पंचानन महादेव मंदिर मे ओम चेतन ब्रम्हचारी खड़ेश्वरी बाबा महंत नागाबाबा आश्रम ने अपने शिष्य शिवचेतन ब्रम्हचारी को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आश्रम का उत्तराधिकारी महंत नियुक्त किया। आश्रम एवं लोक कल्याण के लिए धार्मिक कार्यक्रमो के आयोजनों के साथ कर्मकांडों व आश्रम के विराजमान प्राण प्रतिष्ठित मूर्तियों की पूजा अर्चना की जिम्मेदारी सौंपी है। इस अवसर पर महंत ओम चेतन ब्रम्हचारी ने शिवचेतन ब्रम्हचारी खड़ेश्वरी बाबा को महंत का पदभार सौंपने के समय दादा गुरू स्वामी शिवानंद सरस्वती गुड़गांव, महामंडलेश्वर रामशरण दास, कुल्लू, महामंडलेश्वर पतित पावन दास महाराज गुजरात, महामंडलेश्वर परमेश्वरदास महाराज कुरसेजा धाम, नरोत्तम दास, परशुराम दास, महंत त्रिलोकीराम, ओरछा महंत रामलखनदास सुदामा कुटी चित्रकूट आदि की उपस्थिति मे आश्रम की महंती सर्वसम्मती से शिवचेतन महाराज को प्रदान की गयी। इस अवसर पर सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, अनूप रावत, आशु लिपिक, मुख्य विकास अधिकारी सहित हजारों की संख्या मे गण्यमान लोग मौजूद रहे। बताते चलें कि प्रतिवर्ष पीतांबरा पीठ मे मां पीतांबरा का भव्य वार्षिक महोत्सव 8 से 16 फरवरी के बीच मनाया जाता है।