व्यापारियों ने निभाई परम्परा;सावन के तीसरे सोमवार को विश्वनाथ गली के व्यापारियों ने किया परंपरागत रूप से बाबा का जलाभिषेक –

✍️ नवीन तिवारी
वाराणसी:- प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन के तीसरे सोमवार को विश्वनाथ गली व्यवसायी संघ के बैनर तले विश्वनाथ गली के व्यपारीयों ने बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया। जलाभिषेक कार्यक्रम के पहले व्यापारीयों का समूह दशाश्वमेध स्थित चित्तरंजन पार्क पर इक्कठा हुआ। यहाँ से डमरूओं की गड़गडाहट एंव शंखनाद के साथ सिंहद्वार के रास्ते विश्वनाथ गली होते हुए काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंच कर बाबा का जलाभिषेक किया गया।
शोभायात्रा के प्रारम्भ में 11 वैदिक ब्राह्मणों द्वारा काशी के विभिन्न 84 घाटों के जल के कलशों का पूजन किया गया। इसके बाद हजारों की संख्या में उपस्थित व्यापारी बंधु व परिवार की महिलाएं हर-हर महादेव शम्भू -काशी विश्वनाथ गंगे व हर-हर बम-बम का जयघोष करते हुए मंदिर को रवाना हुए।
जलाभिषेक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डा. नीलकंठ तिवारी (पूर्व राज्यमंत्री, विधायक,शहर दक्षिणी) तथा नेतृत्व अध्यक्षता महंत शंकर पुरी जी महाराज (श्री अन्नपूर्णा मठ मंदिर,काशी) प्रमोद पुरी जी महाराज (बिहार पुरी मठ ) ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रमेश तिवारी,कमल तिवारी,डा.पवन शुक्ला,राजू बाजोरिया,भानू मिश्रा,सुनील शर्मा ,ऋषि झिगंरन,सिद्धार्थ भारद्वाज,प्रतीक देववंशी, विष्णु,अभिषेक केशरी,राजेश देववंशी,मनोज प्रजापति मुख्य रूप से शामिल रहे।