Uncategorized

लुटेरों के साथ पुलिस मुठभेड़ तीन घायल

कब्जे से एक पिस्टल सहित लूट की मोबाइलफोन, दस्तावेज से भरा एक बैग, 40 हजार रुपये व लूट में प्रयुक्त मोटरसाईकिल बरामद 

 

लुटेरों के साथ पुलिस मुठभेड़ तीन घायल

 

कब्जे से एक पिस्टल सहित लूट की मोबाइलफोन, दस्तावेज से भरा एक बैग, 40 हजार रुपये व लूट में प्रयुक्त मोटरसाईकिल बरामद 

 

मऊ पुलिस अधीक्षक इलामारन के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्री व क्षेत्राधिकारी मधुबन के कुशल पर्यवेक्षण में एसओजी स्वाट एवं थाना मधुबन पुलिस टीम को उस समय अहम सफलता हाथ लगी जब रात्रि देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर थाना मधुबन क्षेत्रार्न्तगत भैरोपुर मंदिर के पास से रात्रि शातिर अपराधियों रिषभ पुत्र ऋषिकेश निवासी फतेहपुर तालचवर थाना मधुबन जनपद मऊ व विपुल चौरसिया पुत्र परमहंस निवासी रामपुर बेलौली थाना रापुर जनपद मऊ को गिरफ्तार कर कब्जे से देशी शराब के सेल्समैन से हुयी लूट मामले में पंजीकृत मु0अ0सं0 174/2024 धारा 309(4) बीएनएस से सम्बन्धित दस्तावेज से भरा एक बैग, 20 हजार रुपये व लूट में प्रयुक्त मोटरसाईकिल (आई स्मार्ट) बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस दौरान एक अपराधी भागने में सफल रहा।

तत्पश्चात फरार अपराधी के गिरफ्तारी हेतु चलाये गये सर्च अभियान के क्रम में करीब 04ः45 प्रातः भैरोपुर पुलिया के पास पुलिस मुठभेड़ में शातिर अपराधी बृजेश कुमार उर्फ प्रिंस बांसफोर पुत्र रोहित बांसफोर निवासी मानिकपुर असना थाना घोसी जनपद मऊ के कब्जे से एक पिस्टल व 02 खोखा/एक जिंदा कारतूस एवं लूट की एक मोबाइलफोन 20 हजार रुपए बरामद किया गया। जवाबी फायरिंग के दौरान उक्त बृजेश कुमार के बांये पैर में गोली लगी है जिनका इलाज कराया जा रहा है।

 

गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण-

1. बृजेश कुमार उर्फ प्रिंस बांसफोर पुत्र रोहित बांसफोर निवासी मानिकपुर असना थाना घोसी जनपद मऊ।

2. रिषभ पुत्र ऋषिकेश निवासी फतेहपुर तालचवर थाना मधुबन जनपद मऊ।

3. विपुल चौरसिया पुत्र परमहंस निवासी रामपुर बेलौली थाना रापुर जनपद मऊ।

 

बरामदगी-

1. एक पिस्टल व 02 खोखा/एक जिंदा कारतूस।

2. लूट के 40 हजार रुपये।

3. लूट का एक मोबाइलफोन।

4. लूट का दस्तावेज से भरा एक बैग।

5. लूट में प्रयुक्त मोटरसाईकिल (आई स्मार्ट)।

 

गिरफ्तार/बरामदकर्ता पुलिस टीम-

उ0 नि0 मनोज कुमार सिंह प्रभारी एसओजी/स्वाट टीम, हे0 का0 लायक हुसैन, का0 कमलेश कुमार ठाकुर, का0 रोहित सिंह, का0 अनिरुद्ध सिंह एसओजी/स्वाट टीम।

 

निरीक्षक रवीन्द्र नाथ राय प्रभारी निरीक्षक थाना मधुबन, उ0नि0 दुर्गेश कुमार, अरविंद यादव, दिवाकर राणा, मु0आ0 संदीप संगम, प्रीतम यादव, अमित, का0 संदीप यादव, नीरज, अंकित यादव, राम नारायण व नवीन रंजन थाना मधुबन।

 

अपराधिक इतिहास- बृजेश कुमार उफ प्रिंस बांसफोर

1. मु0अ0सं0 14/23 धारा 379,411 भादवि थाना घोसी मऊ।

2. मु0अ0सं0 157/23 धारा 411,413,414,420,467,468 भादवि थाना घोसी मऊ।

3. मु0अ0सं0 160/23 धारा 3/25 आयुद्ध अधि0 थाना घोसी मऊ।

4. मु0अ0सं0 254/23 धारा गैगस्टर एक्ट थाना घोसी मऊ।

5. मु0अ0सं0 69/23 धारा 379,411 थाना दोहरीघाट मऊ।

6. मु0अ0सं0 60/23 धारा 3/25 आयुद्ध अधि0, 307,34 भादवि थाना मधुबन।

7. मु0अ0सं0 211/23 धारा गैंगस्टर एक्ट थाना मधुबन।

8. मु0अ0सं0 111/22 धारा 323,427,504,506 भादवि थाना मुहम्मदाबाद मऊ।

9. मु0अ0सं0 107/23 धारा 379,411 भादवि थाना सरायलखंसी।

10. मु0अ0सं0 174/2024 धारा 309(4) बीएनएस थाना मधुबन।

11. मु0अ0स0 177/24 धारा 109 बीएनएस थाना मधुबन।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page